Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीड: पिता करता था मां के चरित्र पर शक, गुस्साए नाबालिग बेटे ने की हत्या

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Aug 19, 2023 | 02:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: महाराष्ट्र में आए दिन हत्या के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब बीड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  दरअसल यहां एक पिता को अपनी मां के चरित्र पर शक था, इसलिए उसके नाबालिग बेटे ने उसे मार डाला। जैसा की हमने आपको बताया यह दिल दहला देने वाली घटना बीड जिले के पूस गांव की है। बीते 16 अगस्त की दोपहर करीब 1.30 बजे एक नाबालिग ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इस घटना से बीड जिले में हड़कंप मच गया। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा…. 

क्या है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबाजोगाई तालुका के पूस में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी पर उसके चरित्र के आधार पर हमेशा संदेह करता था। इतना ही नहीं बल्कि वह रोजाना शराब पीकर घर आता था और अपनी पत्नी पर शक करता था। 16 अगस्त को जब मां घर पर थी तो बेटे ने पिता को फोन कर खाने के बारे में पूछा, लेकिन पिता ने कहा कि मैं खेत में खाना खा लूंगा, डिब्बा भेज दो।  इसके बाद बड़े बेटे ने डिब्बा भरकर छोटे भाई को दे दिया और कहा कि यह डिब्बा पिता के पास ले जाओ।

पिता को खाने का डिब्बा देने खेत गया लड़का रात करीब डेढ़-दो बजे घर आया। दरवाज़ा खटखटाने के बाद उसने अपनी मां को बताया कि क्या हुआ था। दरअसल उसने मां से कहा कि जब मैं खेत में बक्सा लेकर पापा के पास गया तो वह मुझे और तुम्हारे चरित्र को लेकर बातें करने लगे और गलियां भी देने लगे। मेरे साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। मैंने उन्हें बहुत समझाया लेकिन उन्होंने मेरी एक न सुनी। आखिरकार  मैंने उन पर उस कुल्हाड़ी से वार किया। 

नाबालिग के इतना कहते ही दोनों भाई खेत पर चले गए। पिता घायल हो कर पड़े हुए थे। खून बहुत ज्यादा बह रहा था। इसके बाद उस व्यक्ति के बड़े बेटे ने अपने चाचा को फोन किया। इसके बाद चाचा मौके पर पहुंचे और शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ऐसे में अब इस मामले में जानकारी मिलने पर सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा किया। नाबालिग आरोपी को पांच घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है।  

Beed father used to doubt mothers character angry minor son killed her

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2023 | 02:01 PM

Topics:  

  • Beed Murder
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुरबे पोर्ट परियोजना पर मछुआरों का बवाल, EIA रिपोर्ट को बताया भ्रामक

2

मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

3

वन मंत्री नाईक का वार, चुनाव के 6 महीने बाद 14 गांव होंगे नवी मुंबई मनपा से बाहर

4

उल्हासनगर में धारदार हथियार लेकर युवकों ने मचाया उत्पात, सड़कें बनी जंग का मैदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.