- Hindi News »
- State »
- Army Jawan Arrested For Demanding Rs 2 5 Crore From Ambadas Danve For Evm Tampering
ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे से EVM में छेड़छाड़ के लिए सेना के जवान ने मांगे 2.5 करोड़ रुपये, अब हुई गिरफ्तारी
लोकसभा चुनाव 2024 के चलते महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे को सेना के जवान मारुती धाकने ने EVM मशीन में छेड़छाड़ करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये। अब इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सेना के जवान ने अंबादास दानवे को दिया EVM हैक करने का ऑफर (डिजाइन फोटो)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) शहर में पुलिस ने ईवीएम (EVM) में छेड़छाड़ करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) (Shiv Sena UBT) नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) से 2.5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में सेना के एक जवान (Army soldier) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी मारुती धाकने (42) ने एक चिप के जरिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ करने का दावा करके उनसे कथित तौर पर पैसे मांगे।
आरोपी ने दावा किया कि इस चिप से किसी खास उम्मीदवार को अधिक वोट पाने में मदद मिल सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए यह दावा किया। वह ईवीएम के बारे में कुछ नहीं जानता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे आरोपी ने यहां एक बस स्टैंड के समीप एक होटल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास के छोटे भाई राजेंद्र दानवे से मुलाकात की।
अधिकारी ने बताया कि बातचीत के बाद 1.5 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। अंबादास दानवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में पुलिस के एक दल को भेजा गया और आरोपी को राजेंद्र दानवे से एक लाख रुपये लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
मराठवाड़ा में पेराई अंतिम चरण में, 1.21 करोड़ मीट्रिक टन गन्ने की पेराई; 15 दिनों में सत्र समाप्ति की संभावना
छत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने पत्रकारों को बताया, ‘‘आरोपी पर काफी कर्ज है। उसने अपना कर्ज उतारने के लिए यह चाल चली। वह मशीन (ईवीएम) के बारे में कुछ नहीं जानता। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और यहां क्रांति चौक पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।”
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 511 (अपराध करने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पाथर्डी का रहने वाला है और वह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तैनात था।
(एजेंसी)
Army jawan arrested for demanding rs 2 5 crore from ambadas danve for evm tampering
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














