In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Abdul Sattar Announced International Football Stadium Will Be Built On Aamkhas Ground
आमखास मैदान पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम, अब्दुल सत्तार ने किया ऐलान
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On:
Oct 16, 2023 | 08:25 PM

छत्रपति संभाजीनगर: ऐतिहासिक औरंगाबाद (Aurangabad) शहर के सबसे पुराने आमखास मैदान (Aamkhas ground) पर भव्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम (International Football Stadium) बनाने का निर्णय राज्य के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने लिया है। आगामी दिसंबर माह में स्टेडियम निर्माण से पहले भूमिपुजन एकनाथ शिंदे के हाथों किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण पर 100 से 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आगामी 10 दिन में स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय राज्य सरकार को भेजेंगे। यह जानकारी राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
सोमवार की दोपहर में अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार ने जिला प्रशासन व राज्य वक्फ बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ आमखास मैदान पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण को लेकर एक बैठक की। बैठक में सांसद इम्तियाज जलील, कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय, मनपा आयुक्त जी.श्रीकांत प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सत्तार ने बताया कि आमखास मैदान की जमीन ग्राउंड के लिए ही आरक्षित है। कुल 29 एकड़ 9 गुंठे जमीन पर भव्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। अल्पसंख्यक मंत्री सत्तार ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए आगामी दिसंबर माह में नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन में प्रस्ताव रखकर निधि मांगी जाएगी।
केन्द्र व राज्य सरकार से मिलेगा फंड
एक सवाल के जवाब में राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री अब्दुल सत्तार ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से निधि उपलब्ध होगी। करीब 150 करोड रुपए खर्च कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए एक समिति स्थापित की जाएगी। जिसके अध्यक्ष कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय होंगे। वहीं मनपा आयुक्त, अप्ल संख्यक विभाग के आयुक्त, वक्फ बोर्ड के सीईओ सदस्य रहेंगे। सत्तार ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के दरमियान जमीन का पंजीकरण कुछ इधर-उधर हुआ है। उसका सारा क्लिअरन्स लेकर आगामी 10 दिन में कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा।

जिले के पालक मंत्री संदिपान भुमरे, विधायक अतुल सावे, प्रदीप जायसवाल, संजय सिरसाठ इन सबको विश्वास में लेकर विश्व लेवल का फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण के बाद देश भर के फुटबॉल खिलाडी औरंगाबाद पहुंचेंगे। यह विश्वास भी सत्तार ने जताया। स्टेडियम के बाजू में क्रिकेट का मिनी स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए किसी भी व्यक्ति का विरोध नहीं रहेगा। सत्तार ने बताया कि दिसंबर माह में हज हाउस का लोकार्पण व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम का भूमि पूजन राज्य के मुखिया एकनाथ शिंदे के हाथों करने का आयोजन किया जाएगा।
सांसद जलील भी हुए प्रसन्न
प्रेस वार्ता में आयोजित जिले के सांसद इम्तियाज जलील ने अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे कई सालों से इच्छा थी कि इस ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम बने। उन्होंने स्टेडियम के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए अल्पसंख्यक मंत्री सत्तार का आभार माना। सांसद जलील ने बताया कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए आयोजित बैठक काफी पॉजिटिव रही।

सम्बंधित ख़बरें
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस लें भारत
औरंगाबाद में महिला ने चार बच्चों के साथ खुद भी खाया जहर, 3 बेटियों की मौत…सामने आ रही ये वजह
Abdul sattar announced international football stadium will be built on aamkhas ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 16, 2023 | 08:25 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM