- Hindi News »
- Crime »
- Woman Ate Poision With Four Children Three Died In Aurangabad Bihar
औरंगाबाद में महिला ने चार बच्चों के साथ खुद भी खाया जहर, 3 बेटियों की मौत…सामने आ रही ये वजह
बिहार के औरंगाबाद में महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। घटना में तीन बेटियों की मौत हो गई जबकि महिला और उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

महिला ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, तीन की मौत
पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। घटना में तीन बेटियों की जान चली गई जबकि महिला और उसका 6 साल का बेटा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सूर्यमणि कुमारी (5), राधा कुमारी (3) और शिवानी कुमारी (1) के रूप में की गई है। महिला का नाम सोनिया देवी बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला और उसका बेटा रितेश कुमार (6) औरंगाबाद के एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
रफीगंज रेलवे स्टेशन पर बेसुध मिली महिला और बच्चे
घटना औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन की है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक राम सुमेर ने बताया, ‘‘सुबह सूचना मिली कि रफीगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला और उसके बच्चे बेहोश पड़े हैं।” उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला और उसके चार बच्चों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
जलगांव जामोद: देशी पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा ने 1.22 लाख का माल किया जब्त
गोंदिया में अवैध रेत से लदे टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
अमरावती में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मामला
डॉक्टरों ने तीन बेटियों को मृत घोषित किया
अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर ने जांच करते ही महिला की तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके छह साल बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से महिला के पति का कुछ पता नहीं है।
पति से विवाद की बात सामने आई
रफीगंज थाना के प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने बच्चों को भी खिला दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया, मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। यदि किसी का दोष साबित होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
Woman ate poision with four children three died in aurangabad bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














