- Hindi News »
- State »
- 70 Percent Students Of Delhi Government Schools Qualified Jee Advanced Education Minister Atishi Congratulates
JEE एडवांस के रिजल्ट में चमके दिल्ली के सरकारी स्कूल, 70 प्रतिशत छात्रों ने किया क्वालीफाई, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
जेईई मेन्स परीक्षा के परिणामों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
- Written By: अक्सा अंसारी

छात्र- दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के स्कूलों (Delhi Government Schools) के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination, JEE) की ‘एडवांस’ परीक्षा के लिए अर्हता हासिल की है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि जेईई मेन्स परीक्षा (JEE Mains Exam) में शामिल डॉ. बीआर आम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (Dr. BR Ambedkar School of Specialized Excellence, ASOSE) विद्यालयों के 395 विद्यार्थियों में से 276 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस (JEE Advanced) में बैठने की अर्हता हासिल की। शिक्षा मंत्री आतिशी (Delhi Education Minister Atishi Marlena) ने छात्रों, उनके माता-पिता और “समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सफलता की ओर बढ़ाने और मार्गदर्शन करने में अभिन्न भूमिका निभाई है”।
बयान में कहा गया कि उन्होंने इस “उल्लेखनीय उपलब्धि” के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया, जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अवसर प्रदान करने की कल्पना करते हैं। इसमें कहा गया कि इन एएसओएसई छात्रों की उपलब्धियां वास्तव में सराहनीय हैं, जिनमें चार छात्रों ने प्रभावशाली 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और अतिरिक्त 25 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
आतिशी ने स्कूल परिसर के भीतर शीर्ष स्तर की कोचिंग और तैयारी सुविधाएं प्रदान करने में एएसओएसई की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिसने सामान्य पृष्ठभूमि के छात्रों को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने के अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने आगामी जेईई एडवांस परीक्षाओं में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए छात्रों की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। आतिशी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमारे छात्र अपनी उपलब्धियां जारी रखेंगे और अपनी कड़ी मेहनत तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से वे जेईई एडवांस परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
JEE-NEET: 1 मिनट की देरी और परीक्षा देने से चूके छात्र, नागपुर के गोंडखैरी सेंटर पर छात्रों का फूटा गुस्सा
बिहार बोर्ड JEE-NEET फ्री कोचिंग 2026: आवेदन शुरू, छात्रों को मिलेगी रहने-खाने की सुविधा और स्कॉलरशिप
JEE Main 2026 Result: नागपुर के माधव नोटानी ने रचा इतिहास; 99.99 पर्सेंटाइल के साथ बने विभाग के सरताज!
IIT, NIT और IIIT के लिए जेईई मेन एग्जाम आज से शुरू, रेस में 13 लाख स्टूडेंट, ड्रेस कोड को लेकर हुआ बड़ा बदलाव
(एजेंसी इनपुट के साथ)
70 percent students of delhi government schools qualified jee advanced education minister atishi congratulates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














