-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Jee Main Session 1 Today Iit Nit Iiit Btech Seats Admission Guide
IIT, NIT और IIIT के लिए जेईई मेन एग्जाम आज से शुरू, रेस में 13 लाख स्टूडेंट, ड्रेस कोड को लेकर हुआ बड़ा बदलाव
- Written By: अक्षय साहू
JEE Main Exam 2026: जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) शुरू, 13 लाख छात्र शामिल होंगे। परीक्षा 21–29 जनवरी तक, दो शिफ्ट में, आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी के लिए मार्ग तय करेगी।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा आज से शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया)
JEE Main 2026 Session 1 Exam: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले का पहला कदम माने जाने वाली जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। इस साल करीब 13 लाख छात्रों के इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना है, जो साढ़े 62 हजार से अधिक इंजीनियरिंग सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
पाठ्यक्रम अनुसार, आईआईटी में 18,160, एनआईटी में 24,525, ट्रिपल आईटी में 9,940 और जीएफटीआई में 10,228 सीटें उपलब्ध हैं। परीक्षा की कठिनाई स्तर और प्रारंभिक शिफ्ट के पेपरों में कुछ कठिन प्रश्नों को लेकर चर्चा भी तेज है।
छात्रों को किन बातों का रखना होगा ध्यान
छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। एनटीए ने स्पष्ट किया कि:
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
- सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक होगा।
- दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित शिफ्ट के लिए प्रवेश दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक ही अनुमति होगी।
देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर छात्रों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
क्या है परीक्षा शेड्यूल?
जनवरी सत्र की जेईई पेपर वन (बीई/बीटेक) परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित होगी। इसमें दो शिफ्ट रखी गई हैं:
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
पेपर टू (बीआर्क और बी प्लानिंग) परीक्षा 29 जनवरी को होगी। दोनों पेपर मिलाकर जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा 29 जनवरी तक पूरी होगी। इस साल 14.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें बिहार से 62,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
छात्रों को प्रवेश पत्र में दिए गए बारकोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। छात्रों को अपने साथ ये दस्तावेज अनिवार्य रूप से ले जाने होंगे:
- एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो (जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई थी)
- कोई एक अधिकृत फोटो आईडी – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, स्कूल आईडी कार्ड
- साधारण पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन
आईडी की फोटोकॉपी या मोबाइल फोटो से प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।
क्या है ड्रेस कोड गाइडलाइन
जेईई मेन के लिए कोई अनिवार्य ड्रेस नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में सुविधा के लिए कुछ नियम हैं।
पुरुष उम्मीदवार:
- बकल या मेटल वाले कपड़े, टोपी, मफलर या किसी प्रकार का सिर ढकने वाला कपड़ा न पहनें
- मोटे तलवों वाले जूते न पहनें; साधारण सैंडल या चप्पल पहन सकते हैं
- जूलरी, चेन, ब्रेसलेट या अंगूठी न पहनें
महिला उम्मीदवार:
- स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ या किसी ऐसा कपड़ा न पहनें जिससे सुरक्षा जांच में देरी हो
- जूलरी या मेटल की चीजें न पहनें
- मौसम के हिसाब से आरामदायक कपड़े पहनें
जींस पहनने पर नियम: छात्रों को जींस पहनने की अनुमति है, लेकिन मेटैलिक जिपर, बड़े मैटल बटन या सजावटी बैज वाले कपड़े न पहनें।
यह भी पढ़ें: RTMNU में परीक्षा परिणाम का गणित बिगड़ा! 30 दिन बाद भी रिजल्ट नहीं, अधर में लटका छात्रों का भविष्य
जेईई मेन से आईआईटी तक का रास्ता
जेईई मेन परिणामों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 प्रतिशत में होना अनिवार्य है।
Jee main session 1 today iit nit iiit btech seats admission guide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Aug 04, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 4 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे अध्ययनशील, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम
Aug 04, 2026 | 06:15 AMअब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
Aug 04, 2026 | 06:00 AMKishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
Aug 04, 2026 | 06:00 AMभारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














