- Hindi News »
- State »
- 25 20 Percent Voting Took Place Till 11 Am In Eight Up Lok Sabha Seats
यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 25.20 प्रतिशत हुआ मतदान
- Written By: साक्षी सिंह

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और मुजफ्फरनगर सीट शामिल हैं। इन सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक यूपी के इन सीटों पर 25. 20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 तक होगा।
UP के 8 निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत
1. सहरानपुर- 29.84%
सम्बंधित ख़बरें
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
2. कैराना- 25.89%
3. मुजफ्फरनगर- 22.62%
4. बिजनौर- 25.50%
5. नगीना (अजा)- 26.89%
6. मुरादाबाद- 23.35%
7. रामपुर- 20.71%
8. पीलीभीत- 26.94%
80 प्रत्याशियों की दावेदारी
बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इन आठ सीटों पर कुल 80 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है, जिनमें 7 महिला उम्मीदवार हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना लोकसभा क्षेत्र से हैं, जबकि सबसे कम 6-6 उम्मीदवार नगीना (अ0जा0) और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से हैं।
यूपी में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए ये हैं व्यवस्थाएं
1. मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 10 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
2. चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 4083 भारी वाहन, 5058 हल्के वाहन और 65380 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।
3. चुनाव में मतदान के लिए 18662 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 18734 बैलट यूनिट और 19603 वी0वी0पैट तैयार किए गए हैं।
4. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।
5. 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जा रहा है ।
6. प्रथम चरण में कुल 111 आदर्श मतदेय स्थल, 45 समस्त महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 36 समस्त युवा कर्मी मतदेय स्थल तथा 32 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
7. मतदाताओं को वोटर इन्फार्मेशन स्लिप वितरित की गई है, जिससे उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी।
8. मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है।
9. मतदान की अवधि में सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे।
10. दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गई है।
11. मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे।
12. मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जाएगी।
13. मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत 18001801950 पर काल करके दर्ज कराई जा सकती है।
25 20 percent voting took place till 11 am in eight up lok sabha seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM











