-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Young Players Working Hard To Make It To Asian Cup Squad Dengmei Grace
एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं युवा खिलाड़ी: डेंगमेई ग्रेस
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Indian women’s football team) की विंगर डेंगमेई ग्रेस (Dangmei Grace) ने रविवार को कहा कि युवा खिलाड़ी आगामी एएफसी एशियाई कप (AFC Asian Cup) की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। एशियाई कप के लिए कोच्चि में चल रहे भारतीय टीम के शिविर में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र में तीन स्थलों पर 20 जनवरी से छह फरवरी तक किया जाएगा। शिविर में हिस्सा ले रही 27 खिलाड़ियों में से 13 की उम्र 25 साल से कम है। डेंगमेई ने कहा, ‘‘टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और वे सभी एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हमारे पास कई ऐसी युवा खिलाड़ी भी हैं जो अंडर-17 टीम का भी हिस्सा हैं जिसमें सिल्की (देवी), एस्टम (आराओन), मार्टिना (थोमचोम) और कुछ अन्य खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम में काफी उर्जा लेकर आती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
टीम में इतनी संख्या में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी का मतलब है कि अधिक अनुभवी खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर उनकी मदद के लिए तैयार हैं। पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हम हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं, यह अभ्यास हो या मैदान के बाहर। सीनियर खिलाड़ी के रूप में हम जूनियर खिलाड़ियों की मदद करते हैं अगर वे कोई गलती करते हैं तो।”
डेंगमेई ने कहा, ‘‘हम विभिन्न जिम्मेदारियां लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और उनकी मदद करते हैं।” डेंगमेई ने कहा कि एशियाई कप में विश्व कप 2023 के छह स्थान दांव पर लगे हैं और भारत इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह सही समय है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हमारे लिए प्रत्येक मैच करो या मरो के मुकाबले की तरह होगा। प्रत्येक मैच हमारे लिए मौका होगा।” डेंगमेई ने कहा, ‘‘हमारे ग्रुप में ईरान, चीनी ताइपे और चीन सभी कड़ी टीम हैं और हम एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाएंगे।” (एजेंसी)
Young players working hard to make it to asian cup squad dengmei grace
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














