WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया
Delhi Capitals vs Gujarat Giants: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। वीमेंस प्रीमियर लीग के दसवें मैच का मुकाबला पूरी तरह से एक तरफा देखने को मिला।
- Written By: अनिल सिंह
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया
Delhi Capitals defeats Gujarat Giants: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने यह मुकाबला करीब पांच ओवर शेष रहते ही जीत लिया है। वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दसवें मुकाबले में मैच पूरी तरह से एक तरफा देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपनी बढ़त बना ली है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर पहुंच गया है। गुजरात ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल को दिया। जिसे दिल्ली ने बड़ी आसानी से पूरा कर लिया। दिल्ली की जीत में जिस जोनासन और शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा।
दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 6 अंक के साथ टॉप की पोजीशन पर आ गयी है। वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, क्योंकि इसके पॉइंट्स अच्छे हैं। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स भी चार-चार अंक के साथ क्रमशः तीसरी और चौथी पोजीशन पर हैं। गुजरात जायंट्स की टीम अब पांचवे पायदान पर पहुंच गयी है।
जीत का जश्न मानते दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाडी
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान छीनेगा मोहम्मद रिजवान से कप्तानी, फिर दोहराई जाएगी गई पुरानी कहानी!
जेस जोनासेन को उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम के करीब पांच बल्लेबाज खराब फार्म से जुझते हुए नजर आए। चार बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी छूने में नाकामयाब साबित हुए। 60 रन के स्कोर तक गुजरात की टीम ने 6 विकेट गंवा दिया था। लेकिन 51 रन की पार्टनरशिप ने गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारती और तनुजा के 51 रनों की पार्टनरशिप गुजरात टीम की तरफ से देखने को मिली। वहीं जवाब में जब दिल्ली कैपिटल्स जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू किया और अंत में मेरीजेन कैप ने चौका लगाकर दिल्ली की जीत पक्की की।
