Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे

IPL 2026 KL Rahul Record: आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ कर शीर्ष पर जगह बनाई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 18, 2026 | 10:12 AM

केएल राहुल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Record: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बेहतरीन दमदार खेल से राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से हराया। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में केएल राहुल ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। केएल राहुल ने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। केएल राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

केएल राहुल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल ने आरआर के खिलाफ 9वीं बार 50 से अधिक रन बनाए। इससे पहले, यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली थी।

लिस्ट में शिखर धवन और विराट कोहली का भी नाम

इस लिस्ट में शिखर धवन और विराट कोहली 7 नंबर के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 194 रनों के लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 105 रन स्कोर बोर्ड पर जड़े।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी

RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट

कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत

This was the first innings in this season, where KL Rahul batted below 160 SR after scoring atleast 20 runs. And few dogs started barking about Strike Rate 😭 meanwhile he is playing with 175 SR this season pic.twitter.com/fgzLeYRYH3 — 𝙎. (@KLfied_) May 17, 2026

राहुल अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया। इस दौरान केएल राहुल ने 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 31 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाते हुए डीसी को 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें – साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स की पारी

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 193 रन लगाए। आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान रियान ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी ने 24 रन खर्च करके 2 विकेट झटके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ipl 2026 kl rahul breaks ab de villiers record number one in 50 runs category against rr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • KL Rahul
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.