-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Womens World Cup Indian Team In The Semi Finals Defeating New Zealand
तूफानी जीत के साथ सेमीफाइनल में टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया; मंधाना और रावल का शतक
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय पारी की नींव शानदार सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने रखी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की मज़बूत साझेदारी की। मंधाना ने 109 रन की तूफानी पारी खेली।

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Womens World Cup 2025 Semifinal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के एक बेहद रोमांचक और निर्णायक मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस राउंड रॉबिन मैच में मेज़बान भारत ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत न्यूजीलैंड को 53 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ, भारत नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है।
बल्लेबाजों के तूफान से बना वर्ल्ड कप का बेस्ट स्कोर
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजों के दम पर एक विशाल स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण मैच को 49 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें भारत ने सिर्फ़ 3 विकेट खोकर 340 रन बनाए। यह भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
मंधाना और रावल की ताबड़तोड़ पारी
भारतीय पारी की नींव शानदार सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने रखी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की मज़बूत साझेदारी की। मंधाना ने 95 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रन की तूफानी पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 14वां शतक था। वहीं, प्रतिका रावल ने 134 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 122 रन की शानदार पारी खेलकर अपना योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद, जेमिमा रोड्रिग्ज ने पारी को संभाला और सिर्फ़ 55 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाकर स्कोर को 340 तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती शुरुआत
बारिश के कारण न्यूजीलैंड को DLS मेथड के तहत 44 ओवर में 325 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इतने बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही। टीम ने सिर्फ़ 59 रन पर अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि, मध्यक्रम में अमीलिया केर (45 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 154 रन पर 5 विकेट गिर जाने के बाद टीम दबाव में आ गई। अंत में, ब्रूक हालिडे ने ज़बरदस्त संघर्ष दिखाया। उन्होंने 84 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, विकेटकीपर इजाबेल गेज ने भी नाबाद 65 रन (51 गेंद) बनाकर जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 271 रन ही बना सकी और 53 रन से मैच गंवा दिया।
भारतीय गेंदबाज़ों की शानदार गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से रोका। क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ी। इसके अलावा, स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल (जिन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया) को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रतिका रावल का बड़ा कारनामा, वर्ल्ड रिकॉर्ड के क्लब में हुई शामिल
न्यूजीलैंड और श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर
इस जीत के साथ ही, न्यूजीलैंड और श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भी सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम अब आत्मविश्वास से भरी हुई है और वर्ल्ड कप जीतने के सपने को पूरा करने के लिए नॉकआउट स्टेज में पूरी ताक़त से उतरेगी।
Womens world cup indian team in the semi finals defeating new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














