- Hindi News »
- Sports »
- Will Be Silence On Roads During India Pakistan Match Cricket Curfew
Nagpur News: भारत-पाक मैच के लिए सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लगा क्रिकेट का कर्फ्यू, गू्ंजेगा इंडिया-इंडिया का नारा
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए के हाई वोल्टेज महामुकाबला खेला जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

भारत-पाक मैच के लिए सड़कों पर पसरा सन्नाटा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए के हाई वोल्टेज महामुकाबला खेला जाएगा। टुर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में हार का सामना करने वाली मेजबान पाकिस्तान की टीम की हालत खराब हो रखी है। वहीं रोहित ब्रिगेड के साथ टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान के लिए यह हार टुर्नामेंट से बाहर होना लगभग पक्का कर देगा।
विश्व क्रिकेट के सबसे कट्टर और कड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। मैच में टॉस दोपहर 2 बजे होगा और मैच की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे होगी। देश की सड़कों पर सन्नाटा पसारने वाला भारत बनाम पाकिस्तान का यह थ्रिलर क्रिकेट मैच, कर्फ्यू जैसा माहौल बना देता है। क्रिकेट को धर्म मानने वालों के अलावा जो इस खेल में रुचि नहीं रखते, वह भी इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए टीवी स्क्रीन के सामने आंखें जमा देते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच होगा आमना-सामना
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 बार आमना-सामना हुआ है। आईसीसी के इस इवेंट में भी पाकिस्तान टीम आंकड़ों में मजबूत है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 3 बार हराया है। वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान को 2 मुकाबलों में ही शिकस्त दे पाई है। लेकिन विश्व कप के बाद टीम इंडिया के आंकड़ों को नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है। गत विश्व कप में अजेय रहे भारत ने पाकिस्तान को हार की धूल चटाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
भरभराकर गिर पड़ी ZP स्कुल की दिवार, काटोल तालुका के परसोडी में टला बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
दीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
देशप्रेम की भावनाओं से भरकर मैच का उठाऐंगे लुत्फ
पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहे टीम इंडिया के लिए भारत के करोड़ों प्रशंसक भी देशप्रेम की भावनाओं से भरकर इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं। नागपुर के प्रशंसक अपनी टीम के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहते हैं। इस मैच की खास बात यह है कि रविवार को होने जा रहे मैच से सरकारी दफ्तर बंद हैं। यह एक तरह से मैच के लिए सरकारी छुट्टी सरीखा हो गया है। दोपहर बाद से जब पूरा शहर टीम इंडिया और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर क्रिकेट की जंग देख रहा होगा, तो सिटी की सड़कें सूनी होने की पूरी संभावना है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
होटल-रेस्टोरेंट में होगी भीड़
मैच के लिए शहर के होटल और रेस्टोरेंट में खास तैयारियां की गई हैं। कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर अपने ग्राहकों को पूरा मैच दिखाने की तैयारी है, तो कुछ ने अपने होटलों में मैच के लिए लंच से लेकर डिनर तक का पैकेज बना रखा है। मैच से पहले दोपहर 12:30 बजे से म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्थानीय कलाकार परफॉर्म करेंगे।
सिटी के कुछ हिस्सों में बड़ा स्क्रीन भी लगाया
सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टी, क्रिकेट प्रेमियों द्वारा सिटी के कुछ हिस्सों में बड़ा स्क्रीन भी लगाया जाएगा ताकि उस क्षेत्र के लोग एकजुट होकर भारत का मैच देख सकें। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में भी भीड़ बढ़ जाएगी। कुछ क्रिकेट प्रशंसक होटल और रेस्टोरेंट में जायकेदार खाने के साथ भारत-पाकिस्तान मैच का आनंद उठाएंगे।
सट्टेबाजों पर भी कड़ी नजर
देश ही नहीं, पूरे विश्व के सबसे हाईप्रोफाइल मैच पर दर्शकों के साथ सट्टेबाजों की भी नजर टिकी हुई है। एक ही दिन में पूरे टूर्नामेंट की कमाई देने वाले इस मैच को लेकर सट्टेबाजों की महीनों से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हालांकि शहर पुलिस ने भी सट्टेबाजों पर पूरी नजर बनाए रखी है।
Will be silence on roads during india pakistan match cricket curfew
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Apr 17, 2026 | 04:00 AMChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM














