- Hindi News »
- Sports »
- Virender Sehwag Blames Shubman Gill For Gujarat Giants Defeat In Ipl 2025
खराब कप्तानी को लेकर सहवाग ने गिल को सुनाई खरी-खोटी, बोले- वह अभी तैयार नहीं…
- Written By: संजय बिष्ट
गुजरात जाएंट्स को पंजाब किंग्स से आईपीएल 2025 के पांचवे मुकाबले में 11 रन के अंतर से शिकस्त का सामान करना पड़ा। वीरेंद्र सहवाग ने गिल के द्वारा उनके गेंदबाजों के सही इस्तेमाल न किए जाने की बात कही।

वीरेंद्र सहवाग और शुभमन गिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से हार गई है। शुभमन गिल गुजरात की कप्तानी पिछले एक साल से कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व ताबड़तोड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग उनकी कप्तानी से खुश नहीं हैं। सहवाग को गुजरात की ये हार अच्छी नहीं लगी। इसके अलावा उन्हें शुभमन गिल की भी कप्तानी सही नहीं लगी। अब उन्होंने गिल की कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
गुजरात जाएंट्स को पंजाब किंग्स से आईपीएल 2025 के पांचवे मुकाबले में 11 रन के अंतर से शिकस्त का सामान करना पड़ा। वीरेंद्र सहवाग ने गिल के द्वारा उनके गेंदबाजों के सही इस्तेमाल न किए जाने की बात कही। खासतौर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के इस्तेमाल पर सहवाग ने कई सवाल खड़े किए। कहा कि पावरप्ले में सिराज को जल्द ही गेंदबाजी से दूर कर दिया गया।
शुभमन गिल की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं- वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने क्रिकबज के बात करते हुए कहा कि, “मुझे लगा कि शुभमन गिल की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। वो तैयार नहीं थे, वे प्रोएक्टिव नहीं थे। जब सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने अर्शद खान को लाया। जिन्होंने पावरप्ले में 21 रन दिए और उस ओवर ने मैच का रुख बदल कर रख दिया। अगर सिराज नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, तो उन्हें डेथ ओवर्स के लिए रोकने का कोई मतलब नहीं है और आप देख सकते हैं कि अंत में उन्हें भी मार पड़ी।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज आईपीएल के शुरुआती मैच में ही काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने गुजरात जाएंट्स के लिए डेब्यू मैच में 4 ओवर के दौरान 54 रन लूटा दिए। हालांकि पहले दो ओवर में सिराज ने शानदार देते हुए केवल 14 रन दिए। लेकिन बाद के दो ओवर उनके लिए काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने अंतिम ओवर में 23 रन दे डाले। अंतिम ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने उनके ओवर पांच चौके जड़ डाले।
Virender sehwag blames shubman gill for gujarat giants defeat in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














