- Hindi News »
- Sports »
- Virat Kohli Royal Challengers Bangalore Ipl Cricketer Vikas Tokas Punched By Delhi Police
पहले दी गालियां, फिर मारा मुक्का, दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली के साथी खिलाड़ी को पीटा
इस घटना की विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दर्ज की है।
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेल चुके खिलाड़ी के साथ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मारपीट की है। इस खिलाड़ी का नाम विकास टोकस (Vikas Tokas) है। विकास आईपीएल (IPL) में विराट कोहली की टीम आरसीबी (RCB) टीम का हिस्सा रह चुके है। 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने विकास के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इस पिटाई में उनकी आंख के नीचे चोट लगी। इस घटना की विकास ने दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दर्ज की है।
विकास साल 2016 में आरसीबी का हिस्सा रह चुके है। विकास के मुताबिक, वह 26 जनवरी को उनके गांव के नजदीक (भीकाजी कामा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है) कुछ पुलिस वालों ने उनकी कार को रोका और 2 हजार रुपये की मांग की। पुलिस ने विकास पर आरोप लगाया की उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। इस बात का विकास ने विरोध किया तो पुलिस वाले जबरन उनकी कार में बैठ गए और उन्हें गालियां देने लगे। इसी दौरान एक पुलिस वाले ने उन्हें जोरदार मुक्का मारा।
Delhi | On Jan 26, some police personnel stopped my car &asked for Rs 2000 alleging that I wasn’t wearing a mask.When I countered them they sat inside my car, abused me. One of them was Puran Meena who punched me. They took me to PS alleging that I was fleeing with a rifle: Vikas pic.twitter.com/RHMfuikoLf — ANI (@ANI) January 28, 2022
विकास ने आगे बताया कि, गाली गलौज करने के बाद पुलिस वाले उन्हें स्टेशन ले गए और आरोप लगाया कि वो राइफल लेकर भाग रहे हैं। इसके बाद स्टेशन के एक पुलिस वाले ने विकास से समझौता करने के लिए कहा कि उन्होंने गलती की है। स्टेशन से निकलने के बाद विकास ने डीसीपी और सीपी को ईमेल भेजकर शिकायत की। उन्होंने डीसीपी और सीपी से मारपीट करने वाले और एक अन्य पुलिस वाले को निलंबित करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
IPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
वहीं, दूसरी तरफ डीसीपी साउथ वेस्ट गौरव शर्मा ने विकास द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के दिन विकास को चेकिंग के लिए रोका गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस वालों के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विकास ने पुलिस वालों से कहा कि, एक कॉन्स्टेबल की कैसे नेशनल स्तर के क्रिकेटर को रोकने की हिम्मत हुई। इसके बाद विकास को पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस स्टेशन में विकास और उनके ससुर ने लिखित में माफीनामा दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया और अब वो पुलिस पर गलत आरोप लगा रहे हैं। डीसीपी ने आगे बताया कि विकास की आंख के नीचे चोट पुलिस स्टेशन लाते समय लगी थी।
Virat kohli royal challengers bangalore ipl cricketer vikas tokas punched by delhi police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune में पानी बिल विवाद के बीच PMC का बड़ा कदम, 25 करोड़ भुगतान के बाद सप्लाई जारी
Apr 04, 2026 | 09:19 AMनासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
Apr 04, 2026 | 09:18 AMखाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए राहत! शारजाह से नागपुर पहुंची एयर अरेबिया फ्लाइट, जानें अगली उड़ान कब?
Apr 04, 2026 | 09:14 AMदिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
Apr 04, 2026 | 09:10 AMMaharashtra Contractors: 96 हजार करोड़ बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों की हड़ताल, विकास कार्यों पर असर तय
Apr 04, 2026 | 09:06 AMनासिक में बेमौसम बारिश का कहर, 28 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 349 गांव प्रभावित
Apr 04, 2026 | 09:06 AMबच्चू कड़ू का ऑडियो क्लिप वायरल, विधायक के भाई की हत्या की रची साजिश? अमरावती में मचा सियासी बवाल
Apr 04, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














