- Hindi News »
- Sports »
- Virat Kohli Became The Batsman With Most Fifties In Ipl
विराट कोहली ने IPL में बनाया ऐसा महारिकॉर्ड, जो कई सालों तक नहीं टूटेगा
विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस पारी के बाद विराट कोहली ने आईपीएल में एक और महारिकॉर्ड बना दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में बेंगलुरु ने 7 विकेट के अंतर से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में बेंगलुरु की कमार की गेंदबाजी के बाद शानदार बल्लेबाजी भी देखने मिली। खासकर विराट कोहली ने धमाल मचाया है। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा देवदत्त पाडिक्कल ने भी 35 गेंदों में 61 रन बनाकर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विराट कोहली की इस पारी के बाद आईपीएल इतिहास में उनके नाम एक और महारिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, विराट कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम दर्ज था। उन्होंने 66 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।
कोहली बनें आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली आएदिन आईपीएल में नए-नए रिकार्ड स्थापित कर रहे हैं। ये ही कारण है कि उन्हें आईपीएल समेत दुनिया क्रिकेट में ‘किंग’ के नाम से संबोधित किया जाता है। इसके साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब विराट कोहली आईपीएल में 67 शतक लगा चुके हैं। कोहली ने आईपीएल में कुल 260 मैचों की 252 पारियों में 39.25 की औसत व 132.28 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8321 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने नाम आईपीएल में 8 शतक दर्ज हैं। उनका आईपीएल में बेस्ट स्कोर 113 रन है।
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज
1. विराट कोहली- 67 अर्धशतक, 8 शतक
2. डेविड वार्नर- 66 अर्धशतक, 4 शतक
3. शिखर धवन- 53 अर्धशतक, 2 शतक
4. रोहित शर्मा- 45 अर्धशतक, 2 शतक
5. केएल राहुल- 43 अर्धशतक- 4 शतक
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया। उनकी ओर से शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। मार्को जॉनसन ने नाबाद 25 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 33 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड को भी एक विकेट मिला।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं 158 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने कमाल की बल्लेबाजी की। टीम के लिए विराट कोहली और देवदत्त पाडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। बेंगलुरु ने 158 रनों के टारगेट को 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और अपना बदला चुकता कर लिया है। आरसीबी की ये जीत आईपीएल 2025 की 5वीं जीत है।
Virat kohli became the batsman with most fifties in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
May 21, 2026 | 11:37 AMनासिक के रामकुंड में पानी की किल्लत और गंदगी से बुरा हाल, दूषित पानी में अनुष्ठान करने को मजबूर श्रद्धालु
May 21, 2026 | 11:37 AMट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














