KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट

IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया। MI के लिए इस मुकाबले में रोहित, रयान, सूर्या, तिलक और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।
KKR vs MI IPL 2026 Match 65th 1st Inning Highlight
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- @IPL)
Published on
Updated on

KKR vs MI 65th Match IPL 2026 1st Inning Highlight: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। अजिंक्य रहाणे के इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया। मुंबई इंडियंस की इस पारी कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने 8 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ एमआई का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

ईडन गार्डन्स में केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। यही कारण रहा कि एमआई केकेआर के सामने 150 रन का आंकड़ा भी पार न कर सकी। कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कैमरून ग्रीन ने रियान रिकल्टन, नमन धीर तो सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया। वहीं, कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा और दीपक चहर का विकेट झटका। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च कर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।

MI के बड़े बल्लेबाज रहे फ्लॉप

केकेआर के सामने मुंबई इंडियंस ने नामी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। MI के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर रियान रिकल्टन महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा 15 तो नमन धीर बिना खाता खोले आउट हो गए।

वहीं, सूर्यकुमार यादव 15 तो तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन पारी खेली। वहीं, विल जैक्स ने 14 तो अंत में कॉर्बिन बॉस MI के लिए सबसे ज्यादा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। कुल मिलाकर मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली।

MI vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com