WI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Sanju Samson 97* Runs: संजू सैसमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की अहम पारी खेलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। अब उनका एक वीडियो रोहित के साथ जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Sanju Samson Video Viral on Social Media: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भारतीय टीम ने 7 फरवरी को की थी। उसी दिन से टूर्नामेंट की भी शुरुआत हुई और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने अपना पहला मुकाबला खेला। सामने यूएसए की टीम थी। पूरे मैदान में जश्न का माहौल था। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी वहां मौजूद थे और इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर थे। रोहित को पता था कि संजू सैमसन अभी प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे, लेकिन टूर्नामेंट लंबा है और आगे उन्हें मौका मिल सकता है। उन्होंने संजू को हौसला देते हुए कहा था कि तुमको भी मौका मिल सकता है, तैयार रहना।
सुपर 8 में संजू की धमाकेदार वापसी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन उस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। 2026 के टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में संजू मैन विकेटकीपर और ओपनर थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज उनके लिए खराब रही और इस वजह से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिला। इसके चलते संजू सैमसन को पहले मैच में बाहर बैठना पड़ा।
रोहित-संजू के बीच क्या बातचीत हुई?
अब सोशल मीडिया पर 7 फरवरी को शूट किया गया वह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित और संजू की बातचीत देखने को मिली। ये भी वीडियो आईसीसी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
रोहित: कैसा है? दुखी मत हो भाई…
संजू: नहीं भाई, मैं ठीक हूं।
रोहित: यह लंबा टूर्नामेंट है और मौका कभी भी आ सकता है।
मौका आया और संजू सैमसन ने उसे भुनाया। अगले ही मैच में उन्हें मौका मिला, लेकिन उस मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद फिर से बाहर बैठना पड़ा, लेकिन सुपर 8 के दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की और 15 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाया।
ये भी पढ़ें: ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग का गेंदबाजी में रहा दबदबा
97 रनों की नाबाद पारी और सेमीफाइनल का टिकट
अंतिम मुकाबले में संजू सैमसन ने कमाल किया और 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया। उनके इस प्रदर्शन ने दर्शकों और विशेषज्ञों का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा का हौसला और संजू की मेहनत का यह परिणाम टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस पारी के बाद संजू ने साबित कर दिया कि लंबा टूर्नामेंट हमेशा अवसरों से भरा होता है और सही समय पर मौका मिलने पर खिलाड़ी उसे भुनाकर टीम को जीत दिला सकता है।
