Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US Open 2025: ग्रैनोलर्स-जेबालोस बने डबल्स चैंपियन, वेंड्रोमे-इवानोव ने जीता जूनियर खिताब

मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस यूएस ओपन मेन्स डबल्स फाइनल में हार के बिल्कुल करीब थे, लेकिन संयम दिखाते हुए उन्होंने पलटवार किया और खिताब अपने नाम कर लिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Sep 07, 2025 | 12:51 PM

ग्रैनोलर्स और जेबालोस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Open: न्यूयॉर्क में खेले जा रहे यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार का दिन दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। पुरुष युगल फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया। स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस ने शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन का डबल्स खिताब अपने नाम किया। यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि फाइनल में वे हार के बेहद करीब थे। इंग्लैंड की जोड़ी जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की ने शुरुआती सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया था और दूसरे सेट के टाई-ब्रेक तक दबाव बनाए रखा।

लेकिन ग्रैनोलर्स-जेबालोस ने हिम्मत नहीं हारी। दूसरे सेट में उन्होंने टाई-ब्रेक में 7-6 (4) से वापसी की और फिर निर्णायक सेट में 7-5 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। यह जोड़ी हार से महज एक अंक दूर थी, लेकिन आखिरी पलों में संयम और आत्मविश्वास के दम पर मैच पलट दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्सेल ग्रैनोलर्स ने कहा- टेनिस कभी-कभी पागलपन जैसा होता है। एक पल आप हार के करीब होते हैं और अगले ही पल ट्रॉफी आपके हाथ में होती है। इस जीत के साथ पांचवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने इस साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इससे पहले वे फ्रेंच ओपन में भी चैंपियन बने थे।

जूनियर कैटेगरी में वेंड्रोमे और इवानोव की जीत

यूएस ओपन का आकर्षण केवल सीनियर मुकाबलों तक सीमित नहीं रहा। जूनियर वर्ग में भी शानदार टेनिस देखने को मिला। गर्ल्स सिंगल्स में अमेरिका की जेलिन वेंड्रोमे ने खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में स्वीडन की ली निल्सन को 7-6 (2), 6-2 से हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद वेंड्रोमे ने टाई-ब्रेक में कमाल दिखाया और दूसरे सेट में शानदार खेलते हुए खिताब अपने नाम किया।

सम्बंधित ख़बरें

Australian Open: अल्काराज ने जीता पहला खिताब, ग्रैंड स्लैम के 58 सीजन में किसका रहा दबदबा; देखें पूरी लिस्ट

Australian Open: कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर जीता पहला खिताब; तोड़ा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

Australian Open 2026 के फाइनल में जोकोविच या अल्काराज कौन मारेगा बाजी? ईशान और अर्शदीप ने बताया अपना फेवरेट

Australia Open: मेलबर्न में रिबाकिना का राज, 2023 के जख्मों पर लगाया मरहम, आर्यना सबालेंका को हराकर जीता खिताब

बॉयज सिंगल्स में बुल्गारिया के मौजूदा विंबलडन चैंपियन इवान इवानोव ने देश के ही खिलाड़ी अलेक्जेंडर वासिलिव को 7-5, 6-3 से मात दी। उनकी यह जीत साबित करती है कि जूनियर सर्किट में वे लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

डबल्स कैटेगरी में भी रोमांच देखने को मिला। गर्ल्स डबल्स में चेक गणराज्य की जुड़वां बहनें एलेना कोवाकोवा और जना कोवाकोवा ने बाजी मारी। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की वेंड्रोमे और उनकी साथी लाइमा व्लाडसन को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बॉयज डबल्स फाइनल में कीटन हेंस और जैक कैनेडी की जोड़ी ने अमेरिकी खिलाड़ियों नोआह जॉनस्टन और बेंजामिन विलवर्थ को मात देकर ट्रॉफी उठाई।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में LIVE मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत से मचा हड़कंप

यूएस ओपन 2025 का यह दिन इसलिए खास रहा क्योंकि सीनियर और जूनियर दोनों ही वर्गों में कई खिलाड़ियों ने करियर की यादगार जीत दर्ज की। जहां ग्रैनोलर्स और जेबालोस ने अपने अनुभव से मैच पलटा, वहीं युवा खिलाड़ियों ने भविष्य के सितारों की झलक दिखा दी।

Us open 2025 granollers zeballos vendrome ivanov champions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 12:51 PM

Topics:  

  • Tennis
  • Tennis Match
  • US Open

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.