आसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jannik Sinner Wimbledon 2026 Speech: विंबलडन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ अपना टाइटल जीतने के बाद जैनिक सिनर इमोशनल हो गए। उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अल्काराज को लेकर बड़ी बात कही।
- Written By: प्रिया जैस
विंबलडन विनर यानिक सिनर (सौजन्य-एक्स@Wimbledon)
Jannik Sinner Big Career Titles: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। यानिक सिनर ने जीतने के बाद कहा कि हर ग्रैंड स्लैम की अपनी अलग कहानी और महत्व होता है, लेकिन इस बार की जीत उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने माना कि फ्रेंच ओपन में मिली हार के बाद विंबलडन जीतना उनके लिए आसान नहीं था, इसलिए इस जीत की खुशी और भी ज्यादा है।
विंबलडन 2026 के फाइनल मुकाबले में सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन की ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला करीब तीन घंटे 46 मिनट तक चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर सिनर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
कमबैक करना आसान नहीं था – सिनर
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिनर ने कहा कि हर ग्रैंड स्लैम का माहौल, चुनौती और अनुभव अलग होता है। उनके लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि फ्रेंच ओपन में मिली निराशा के बाद उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपना पूरा ध्यान सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
विंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Wimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
ज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
सिनर ने कहा, “मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। पेरिस के बाद वापसी करना आसान नहीं था। मैंने खुद को तैयार करने के लिए काफी मेहनत की और आज उसका परिणाम मिला।” उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी जमकर तारीफ की। सिनर ने कहा कि अलेक्जेंडर ज्वेरेव लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रतिद्वंद्वी ही खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
Winning here marks greatness. Defence leaves no doubt. Jannik Sinner is the 2026 Gentlemen's Singles Champion. #Wimbledon pic.twitter.com/q6nsk2PYiK — Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026
अल्काराज जैसे खिलाड़ियों की जरूरत
सिनर ने स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टेनिस को अल्काराज जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से शानदार वापसी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का साथ-साथ खेलना टेनिस के लिए अच्छी बात है।
यह भी पढ़ें – विंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
कार्लोस अल्काराज के नाम 15 बड़े खिताब
इस जीत के साथ सिनर ने बड़े खिताब जीतने की दौड़ में भी कार्लोस अल्काराज के खिलाफ अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। उनके नाम अब कुल 17 बड़े खिताब हो गए हैं। इनमें ग्रैंड स्लैम, एटीपी फाइनल्स, एटीपी मास्टर्स 1000, और ओलंपिक सिंगल्स स्वर्ण पदक जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं।
वहीं, कार्लोस अल्काराज के नाम फिलहाल 15 बड़े खिताब हैं। सिनर ने एक साल पहले विंबलडन के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब और कुल मिलाकर अपना पांचवां बड़ा खिताब जीता। इटली के इस खिलाड़ी ने 2024 सीजन की शुरुआत के बाद से ही अपने सभी ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
