विंबलडन 2026 के किंग बनें यानिक सिनर, ज्वेरेव को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम, चोट बनी टर्निंग पॉइंट! VIDEO
Wimbledon 2026 Winner Jannik Sinner: विंबलडन 2026 में पुरुष एकल के टेनिस टूर्नामेंट में यानिक सिनर ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया है। जानें मैच का वो टर्निंग पॉइंट जिसने गेम का रूख बदल दिया।
- Written By: प्रिया जैस
यानिक सिनर ने जीता विंबलडन 2026 का खिताब (सौजन्य-एक्स@Wimbledon)
Jannik Sinner Defeats Alexander Zverev Tennis: विंबलडन के पुरुष एकल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यानिक सिनर ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। सिनर ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से मात दी। इसी के साथ यानिक सिनर विंबलडन के पुरुष एकल का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैं।
यह यानिक सिनर के करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम है। बात करें अलेक्जेंडर ज्वेरेव की तो उनके खिलाफ यह सिनर की लगातार 10वीं जीत रही। वह विंबलडन पुरुष एकल के खिताब का बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। विंबलडन 2026 के खिताबी मुकाबले का पहला सेट बेहद रोमांचक रहा। सिनर और ज्वेरेव के बीच में मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
टाई ब्रेकर तक पहुंचा मुकाबला
दोनों के बीच चल रहा मुकाबला टाई ब्रेकर तक पहुंचा। अपने दमदार फोरहैंड शॉट के बूते ज्वेरेव टाई ब्रेकर को अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे सेट में यानिक सिनर ने वापसी की और स्कोर को एक-एक सेट की बराबरी पर लाकर रख दिया। यह सेट भी टाई ब्रेकर तक पहुंचा, लेकिन आखिर में सिनर इस सेट में बाजी मारने में सफल रहे। तीसरे सेट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पहला ब्रेक प्वाइंट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Wimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
ज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
Ridiculous speed around the court 💫 This incredible point by Jannik Sinner is today's @Barclays Play of the Day 🔒#Wimbledon pic.twitter.com/pNgCdDWUmD — Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026
मैच का टर्निंग पॉइंट
हालांकि, इसी दौरान अलेक्जेंडर ज्वेरेव सिनर के ड्रॉप शॉट पर फिसलकर कोर्ट पर गिर पड़े, जिसके चलते वह अपने दाहिने घुटने को पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए। गनीमत यह रही कि इलाज के बाद ज्वेरेव फिर से कोर्ट पर लौट आए और उन्होंने सिनर से कड़ा मुकाबला किया।
Jannik’s recovery from this slip… Exceptional. #Wimbledon pic.twitter.com/tNWiLRd2Qd — Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026
तीसरे सेट में सिनर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सेट को 6-3 से अपने नाम किया। चौथे सेट में यानिक सिनर ज्वेरेव की सर्विस तोड़ने में सफल रहे और उन्होंने मुकाबले में 4-3 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिनर ने ज्वेरेव को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और सेट को 6-4 से जीतने के साथ ही विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।
We did it again 🏆 Thank you all for the love and support ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/UbSBUca5hi — Jannik Sinner (@janniksin) July 12, 2026
यह भी पढ़ें – Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
जीत के बाद सिनर ने मनाया जीत का जश्न
जीत के बाद सिनर बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने अपनी जीत का जमकर जश्न मनाया। तीसरे सेट में चोटिल होने का असर ज्वेरेव के खेल में साफतौर पर नजर आया। वह कोर्ट पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। सिनर ने पिछले साल कार्लोस अल्काराज को हराकर विंबलडन 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया था।
