-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Two Reasons Behind Sunrisers Hyderabads Defeat Against Lucknow Super Giants
इन दो खिलाड़ियों ने तोड़ा काव्या मारन का दिल, बने सनराइजर्स हैदराबाद की हार का सबसे बड़ा कारण
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हैदराबाद के द्वारा दिए गए स्कोर को लखनऊ की टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले मैच में जीत के बाद दूसरा मैच हार चुकी है।

अभिषेक शर्मा, काव्या मारन व मोहम्मद शमी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: 27 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 7वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट रहते शिकस्त दे दी। मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने लखनऊ के सामने कुल 191 रन का लक्ष्य रखा।
हैदराबाद के द्वारा दिए गए स्कोर को लखनऊ की टीम ने 16.1 ओवर में 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले मैच में जीत के बाद दूसरा मैच हार चुकी है। पिछले साल से सनराइजर्स की टीम ने आईपीएल में अपना अलग प्रकार का रुतबा बना रखा है। इस टीम से हर कोई बड़े स्कोर की उम्मीद करता है। हांलाकि 191 रन का स्कोर भी छोटा नहीं होता है, लेकिन ये टीम हैदराबाद जैसे मैदान की पिच पर 200 से ज्यादा ही स्कोर करती है। आइए अब हैदराबाद के हार के प्रमुख कारण जानते हैं।
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा का बल्ला आईपीएल 2025 में नहीं चल पा रहा है। पहले मैच मैच में वो राजस्थान के खिलाफ 24 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच में तो हद तब हो गई जब वो 6 गेंद में 6 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। दूसरी तरफ उनके साथी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं, अभिषेक शर्मा इस मैच में भी पूरी तरह से नाकाम रहे। आज के मैच में हैदराबाद की हार का एक कारण ये भी था, क्योंकि अगर अभिषेक 10 ओवर तक भी रहते तो टीम का स्कोर 200 पार हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
अभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी एक सीनियर गेंदबाज हैं। ऐसे में उनसे टीम को काफी अच्छी उम्मी रहती है और ये उम्मीद तब ज्यादा बढ़ जाती है जब स्कोर को डिफैंड करना हो। आज हैदराबाद की टीम ने स्कोर बोर्ड में 190 रन लगाए। इसके बाद टीम को उनके सीनियर गेंदबाजों से इस स्कोर के बचाव की उम्मीद थी। लेकिन मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज के होने के बाद भी टीम स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। हांलाकि शमी ने एडन मार्करम को आउट किया, लेकिन उन्होने 3 ओवर में 37 रन लुटा दिए।
Two reasons behind sunrisers hyderabads defeat against lucknow super giants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














