Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खराब फार्म से जूझ रही मुंबई से आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना, जीत की लय कायम रखना होगा DC का लक्ष्य

खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस का आज दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला होगा। ये खेल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। यहां दिल्ली का लक्ष्य जीत की लय को कायम रखना होगा।

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Apr 27, 2024 | 12:06 PM

हार्दिक पंड्या- ऋषभ पंत (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शानदार फॉर्म और बेहतरीन कप्तानी से आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL 2024) में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से खेलेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय को कायम रखने का होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की तो कई में शर्मनाक हार भी झेली। पिछले चार मैचों में से तीन जीतकर हालांकि वह अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई और मुंबई को हराने पर प्लेआफ का उसका दावा पुख्ता हो जायेगा। दूसरी ओर खराब शुरूआत के बाद मुंबई ने अगले चार में से तीन मैच जीते लेकिन पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से नौ विकेट से हार गई। अंकतालिका में आठवें स्थान पर काबिज मुंबई के लिये अब एक हार भी भारी पड़ सकती है।

दिल्ली के लिये सबसे सकारात्मक बात कप्तान ऋषभ पंत का फॉर्म रही है जो मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं। विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है और बल्लेबाजी में खुलकर खेल रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को उन्होंने मैच जिताने वाली नाबाद पारी खेली। संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद टी20 विश्व कप की टीम में उनका जगह बनाना तय लग रहा है। जैक फ्रेसर मैकगुर्क के रूप में दिल्ली को शीर्षक्रम का अच्छा बल्लेबाज मिला है लेकिन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव से बेहतर प्रदश्रन की उम्मीद है क्योंकि इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जिम्मेदारी सिर्फ बल्लेबाजी की है।

पिछले मैच में डेविड वॉर्नर की जगह खेलने वाले शाई होप कोई कमाल नहीं कर सके लिहाजा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की टीम में वापसी हो सकती है। ट्रिस्टन स्टब्स प्रभावी रहे हैं जबकि गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने वाले अक्षर पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव और अक्षर ने स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाया है लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया ने 14 के आसपास के इकॉनॉमी रेट से रन दिये हैं। खलील अहमद, मुकेश कुमार और ईशांत शर्मा भी प्रभावी नहीं रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने इस सत्र में पहली जीत दिल्ली के खिलाफ ही दर्ज की थी और कप्तान हार्दिक पंड्या उसे दोहराना चाहेंगे। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि टिम डेविड, ईशान किशन और हार्दिक बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ट्रंपकार्ड रहे हैं जिन्होंने छह के करीब की औसत से 13 विकेट लिये हैं । दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी ने 10.10 की इकॉनॉमी रेट से 12 विकेट लिये हैं।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।

(एजेंसी)

Today ipl match of delhi capitals vs mumbai indians in arun jaitley stadium

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2024 | 12:06 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Hardik Pandya
  • Indian Premier League
  • IPL 2024
  • Mumbai Indians
  • Rishabh Pant
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!

2

IND Squad Announcement: AUS दौरे के लिए टीम का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली स्क्वॉड में शामिल

3

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को मिलेगा नया कप्तान! रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा टीम का कमान

4

रोहित और कोहली की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.