Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!

Indian Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने और रोहित शर्मा के कप्तान न रहने के बाद खेल जगत की फिजाओं में कई सवाल उमड़ने लगे हैं। चलिए उनके जवाब जानते हैं...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 04, 2025 | 04:04 PM

रोहित शर्मा व विराट कोहली (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Sharma-Viral Kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तो हुई है, लेकिन ‘हिटमैन’ के हाथों से कप्तानी छीन ली गई है। शुभमन गिल को एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम की कमान सौंप दी गई है।

भारतीय टीम का ऐलान होने और रोहित शर्मा के कप्तान न रहने के बाद खेल जगत की फिजाओं में कई सवाल उमड़ने लगे हैं। अटकलें तो यह भी लगाई जा रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आखिरी साबित हो सकती है!

2027 WC खेलना चाहते थे हिटमैन

दरअसल, अब तक ये माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन वह 2027 का वनडे विश्वकप खेलने वाले हैं। रोहित शर्मा का नाम टी-20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों में शुमार है। उन्हें सिर्फ ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी की दरकार थी।

सम्बंधित ख़बरें

25 करोड़ की चोट! कैमरून ग्रीन के कारण KKR का बिगड़ा गणित, अब वर्कलोड मैनेजमेंट पर छिड़ी बहस

7 अप्रैल का इतिहास :WHO की स्थापना से कोहली के 13,000 रन तक, इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

Virat Kohli भी हुए ‘धुरंधर 2’ के फैन, रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ, बोले- 4 घंटे सीट से नहीं उठा

IPL 2026: कामाख्या माता के दरबार में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा के साथ माथा टेकने पहुंचे ‘हिटमैन’, देखें वीडियो

अधूरी रह जाएगी रोहित की ख्वाहिश?

इन बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा न सिर्फ 2027 विश्वकप खेलने के इच्छुक थे, बल्कि भारत को अपनी कप्तानी में वनडे विश्वकप दिलाने की चाहत भी रखते थे। लेकिन अब उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह जाएगी। क्योंकि अब वह भारतीय वनडे टीम के कप्तान नहीं रहे हैं।

आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे ‘रो-को’

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि रोहित-कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा आखिरी साबित हो सकता है। उन्हें कप्तानी से हटाया जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित ने यदि कोई असाधारण कारनामा न कर दिखाया तो उन्हें धीरे से किनारे कर दिया जाएगा। कोहली के साथ भी ऐसा ही हो सकता है।

यह भी पढ़ें: IND Squad Announcement: AUS दौरे के लिए टीम का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, रोहित-कोहली स्क्वॉड में शामिल

इसके अलावा दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज अब खुद से भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इस आखिरी फॉर्मेट को भी टाटा बाय-बाय कह सकते हैं। हालांकि, यह सारी बातें केवल अटकलों के तौर पर सामने आ रही हैं। हो सकता है बीसीसीआई रोहित को कप्तानी से मुक्त कर के 2027 के लिए तैयार करना चाहता हो। ऐसे में आगे क्या कुछ होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की ODI टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

Australia tour may be farewell for rohit kohli 2027 world cup dream over

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 04:04 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Indian Cricket Team
  • Rohit Sharma
  • Team India
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.