-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Those Who Used To Taunt For Playing Football With Boys They Appreciate It Today Manisha Kalyan
लड़कों के साथ फुटबॉल खेलने पर जो लोग ताना मारते थे, वो आज तारीफ करते है: मनीषा कल्याण
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (International Tournament) में गोल कर सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Indian women’s football team) की खिलाड़ी मनीषा कल्याण (Manisha Kalyan) ने कहा कि जो लोग लड़कों के साथ उनके फुटबॉल खेलने पर ताना मारते थे वे अब उनकी तारीफ करते है।
एएफसी एशियाई कप (AFC Asian Cup) की तैयारियों के तहत भारतीय टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ब्राजील का दौरा किया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मनीषा ने कहा, ‘‘जब मैं स्कूल में थी तो अपने गांव के लड़कों के साथ खेलती थी। एक – दो बार, मेरे माता-पिता से शिकायत भी कि गयी थी कि मैं लड़कों के बीच खेलने वाली अकेली लड़की क्यों हूं।”
पंजाब की होशियारपुर जिले की 20 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘शिकायत करने वालों ने कहा कि एक लड़की के लिए लड़कों के साथ खेलना अच्छा नहीं है लेकिन मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया। इसलिए मैंने उन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया।” मनीषा ने कहा कि ब्राजील से लौटने के बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘‘ गांव के कई लोग मेरे माता-पिता से मिलने आए और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मैंने सही (खेल को करियर के रूप में चुनकर) कदम उठाया है।”
सम्बंधित ख़बरें
SAFF Women’s Championship: बांग्लादेश को 3-1 से दी शिकस्त, 7 साल बाद फिर चैंपियन बना भारत
AFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
रूस के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए India U17 Women’s Football Team घोषित, सोची में खेला जाएगा मुकाबला
AFC U-17 Asian Cup 2026 के लिए भारतीय टीम ने किया क्वालीफाई, ईरान को 2-1 से हराया
मनीषा ब्राजील की पूर्व दिग्गज रोनाल्डिन्हो की बड़ी प्रशंसक है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गाँव में मेरे दोस्त मुझे ‘डिन्हो’ कहते थे। जब मैंने पहली बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, तो उसका नाम ‘ एमकेडी’ था जिसका मतलब मनीषा कल्याण डिन्हो था।” मनीषा ने कहा, ‘‘ मुझे (लियोनेल) मेस्सी का खेल पसंद है। वह शानदार तरीके से पास देते है और गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते है।”
मनीषा को शुरुआत में एथलेटिक्स और बास्केटबॉल में रुचि थी लेकिन स्कूल के शारीरिक शिक्षा (पीईटी) के अध्यापक की सलाह पर उन्होंने फुटबॉल में हाथ आजमाया। मनीषा ने कहा, ‘‘आठवीं कक्षा से पहले मैं बास्केटबॉल खेल रही थी, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भाग ले रही थी। हमारे पीईटी शिक्षक एक फुटबॉलर थे और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं जिला फुटबॉल टीम में खेलना चाहती हूं।”
मनीषा ने बताया, ‘‘उन्होंने मेरा ट्रायल लिया और मेरा चयन हो गया। मुझे भी बहुत अच्छा लगा और कोच से कहा कि मैं केवल फुटबॉल खेलूंगी तब मैंने स्कूल के बाद फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू किया।” मनीषा ने कहा कि ब्राजील के खिलाफ गोल से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, हालांकि उन्हें अपने खेल के कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से मैं 2019 में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ी हूं। मैंने अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना शुरु किया। (एजेंसी)
Those who used to taunt for playing football with boys they appreciate it today manisha kalyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














