IND vs ENG: ओवल टेस्ट में गंभीर-गिल को परेशान करेगी ये बात, कारण बहुत बड़ा है!
India vs England: ओवल टेस्ट से पहली टीम इंडिया के लिए एक आंकड़ा काफी डराने वाला है। अगर भारत इंग्लैंड को इस मुकाबले में शिकस्त दे देती है, तो वो कई सालों से खुद पर लगे दाग को मिटा देगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम इंग्लैंड मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: 31 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। ये महामुकाबला केनिंगटन ओवल में खेला जाना है। अब तक इंग्लिश टीम भारत के उपर हावी दिखी है। सीरीज में इंग्लैंड 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। टीम इंडिया को कोशिश अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी में खत्म करने पर होगी।
अगर बात करें इंग्लैंड की तो सीरीज को 3-1 से जीतने पर ध्यान देगी। दूसरी तरफ भारत के लिए ओवल में एक बड़ी परेशानी दिख रही है। इस पर हेड कोच गौतम गंभीर व कप्तान शुभमन गिल नजर भी है और ये बात इन दोनों के परेशान भी कर रही होगी। ये बात भारतीय टीम के टेस्ट के विदेशी धरती पर आंकड़ों की है। विदेशी धरती पर टीम इंडिया का 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड काफी खराब है।
अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया का डरावना रिकॉर्ड
विदेशी धरती पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में फेल साबित हुई है। विदेशी धरती पर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में कुल 16 बार 5वां मुकाबला खेला है। इस दौरान टीम इंडिया पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई और उसे एक मुकाबले में भी जीत नसीब नहीं हुई है। कुल 16 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 10 मुकाबले में हार झेली है। जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। अब ये रिकॉर्ड शुभमन गिल और गौतम गंभीर को ध्यान जरूर होगा। वहीं, ये दोनों टीम इंडिया के कंधे से इस खराब रिकॉर्ड को मिटाना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
गेंद और बल्ले दोनों से दिखाना होगा दम
शुभमन गिल एंड कंपनी से ओवल में इंग्लैंड को धूल चटाने की उम्मीदें भी हैं। इस टीम ने ये दो बार कर दिखाया है। पहला एजबेस्टन टेस्ट की वो ऐतिहासिक जीत और दूसरा चौथे टेस्ट को ड्रॉ करवाना। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम ओवल में भी इंग्लैंड को हरा सकती है। यदि टीम इंडिया को ऐसा करना है तो उसी बल्ले और गेंद दोनों से अपना दम दिखाना होगा। वहीं, फील्डिंग में टीम इंडिया को मेहनत करनी होगी।
ये भी पढ़ें: आ गया बड़ा अपडेट! ओवल टेस्ट से पहले Team India में होंगे 4 बदलाव?
पांचवें टेस्ट के दौरान टीम इंडिया में बड़े बदलाव होने की भी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चार बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल का नाम सामने आ रहा है। अब यदि ऐसा होता है तो इनके पास एक बार फिर इंग्लैंड की धरती में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
