गौतम गंभीर भी हुए सूर्या के मुरीद, USA के खिलाफ अद्भुत पारी देख कोच ने लुटाया प्यार, तारीफ में कही ये बड़ी बात
IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को संकट से उबारा और जीत दिलाई। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी पर हेड कोच गौतम गंभीर भी बेहद खुश नजर आए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और जीत की राह आसान की। उनकी इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।
सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर सवालों का सामना कर रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने दिखा दिया कि बड़े मैचों में जिम्मेदारी निभाना उन्हें बखूबी आता है। साल 2026 में यह उनका चौथा इंटरनेशनल अर्धशतक भी रहा, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
ड्रेसिंग रूम में दिखा जीत का जश्न
पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल देखने को मिला। हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम को एक अहम जीत मिली और सूर्या की पारी किसी मास्टर क्लास से कम नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
गंभीर के मुताबिक जिस परिस्थिति में टीम बल्लेबाजी कर रही थी, वहां इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं होता। उन्होंने माना कि कप्तान की यह पारी टीम के लिए बेहद खास रही और इससे बाकी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस प्रतिक्रिया का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया।
बल्लेबाजी से रचा नया कीर्तिमान
इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने करीब 171 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 शानदार छक्के भी लगाए, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहा।
इस पारी के साथ सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अब भारत में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव के नाम 86 छक्के दर्ज हो चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा 85 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें: फैंस के लिए भारत-पाक मैच पर आई गुड न्यूज, बॉयकॉट के फैसले पर पाकिस्तान ले सकता है यू-टर्न
आगे भी बरकरार रहेगी नजर
कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव की यह पारी टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। टूर्नामेंट अभी लंबा है और भारतीय टीम को आगे भी कई कड़े मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में फैंस और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि सूर्या इसी लय को बरकरार रखें और टीम को आगे भी जीत दिलाते रहें।
