BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका
BCCI Annual Player Retainership: बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। पुरुष-महिला मिलाकर 51 खिलाड़ियों को जगह मिली, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका लगा।
- Written By: संजय बिष्ट
बीसीसीआई ने जारी किया सालाना कॉन्ट्रेक्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
BCCI Annual Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है। इस बार कॉन्ट्रैक्ट सूची में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हो रही है, जिन्हें नई सूची में बड़ा झटका लगा है।
ए+ कैटेगरी खत्म, बदली कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था
बीसीसीआई ने इस बार ए+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे पहले इस शीर्ष श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे। अब नई व्यवस्था के तहत कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत ए कैटेगरी से की गई है। यह बदलाव बोर्ड की नई रणनीति को दिखाता है, जिसमें खिलाड़ियों की मौजूदा भूमिका और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है।
🚨 News 🚨 BCCI announces Annual Player Retainership for Team India Senior Men and Senior Women for the 2025-26 season#TeamIndia | Details 🔽https://t.co/Rd3pUCPRr9 pic.twitter.com/UNYRThs1kW — BCCI (@BCCI) February 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
RCB के ड्रेसिंग रूम में KKR कोच की ‘सीक्रेट’ एंट्री! विराट कोहली से हार के बाद आखिर क्या हुई बात?
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रोहित-विराट को बी कैटेगरी में जगह
नए कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बी कैटेगरी में रखा गया है। इस फैसले का सीधा असर उनकी सालाना कमाई पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को अब पहले की तुलना में लगभग 4 करोड़ रुपये कम मिलेंगे। यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नामों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ए कैटेगरी में नए नाम, महिला टीम का भी एलान
बीसीसीआई ने ए कैटेगरी में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। ये खिलाड़ी हाल के समय में टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के अहम सदस्य बने हुए हैं।
वहीं, बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी एलान किया है। ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: हवा में चीते की तरह मारी छलांग…लपक लिया नामुमकिन सा कैच, ZIM के खिलाड़ी ने पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट- VIDEO
पुरुष टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
कैटेगरी ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
कैटगरी बी:-रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
कैटेगरी सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।
