

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 कई अलग-अलग तरह के विवादों से घिरा था। इसमें डोपिंग मामले हो, सीन नदी की स्वच्छता हो या फिर जेंडर विवाद ऐसे कई मामले इस पेरिस ओलंपिक में देखने को मिले। इनमें से जेंडर को लेकर हुए विवाद ने सबसे ज्यादा दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।
इस बार पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की मुक्केबाजी में दो जेंडर विवाद सामने आए। जिसमें अल्जीरिया की मुक्केबाज ईमान खलीफ और ताइवान की लिन यू-टिंग सभी की चर्चा का विषय बनी। बता दे कि जेंडर विवाद के बावजूद दोनों ही महिला मुक्केबाज मुकाबले के फाइनल तक तो पहुंची ही और साथ ही दोनों ने स्वर्ण पदक भी जीता है।
पेरिस ओलंपिक खत्म हो चुका है और सभी खिलाड़ी वापस अपने देश लौट रहे है। जिसमें से ताइवान की लिन यू-टिंग के लिए सरकार ने खास इंतजाम किए है। लिन यू-टिंग की घर वापसी के लिए ताइवान ने उनकी सुरक्षा के लिए F-16 लड़ाकू विमान भेजे है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने खिलाड़ियों के स्वागत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए F-16 लड़ाकू विमान तैनात किए।
जानकारी के लिए बताते चले कि ताइवान ने पेरिस ओलंपिक में कुल 7 पदक अपने नाम किए है। इसमें लिन यू-टिंग के एक स्वर्ण के साथ दो स्वर्ण शामिल है। ताइवान की सरकार ने लिन यू-टिंग के साथ अपने खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए फ्लाइट की सुरक्षा के लिए लगभग तीन F-16 लड़ाकू विमान भेजे है।
इसकी पुष्टी ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ओलंपिक एथलीट के लिए ताइवान की ओर से शुक्रिया है। जिसके लिए F-16 जेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताइवान के खिलाड़ी मंगलवार की सुबह पेरिस से लौट रहे थे। जिसकी तस्वीर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी। इसमें तीन F-16 जेट को देखा गया था।
एकतरफा मुकाबला
ताइवान की लिन यू-टिंग के लिए मुकाबले एकतरफा रहे। जिसकी मदद से उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। ताइवान की मुक्केबाज ने फाइनल में पोलैंड की जूलिया सजेरेमेटा को 5-0 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया था।
जानकारी के लिए बताते चले, कि लिन यू-टिंग और ईमान खलीफा वह महिला मुक्केबाज हैं, जिन्हें 2023 की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से जेंडर विवादों के चलते बाहर कर दिया गया था। दोनों ही महिला मुक्केबाज बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मानकों को पूरा नहीं कर सकी थी।