-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Sports Minster Dr Mansukh Mandaviya Felicitates Olympic Bronze Medalist Aman Sehrawat
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सहरावत का किया स्वागत, दिया ये खास तोहफा
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती से पहला पदक कांस्य लाने वाले अमन सहरावत और उनके कोच रवि दहिया मंगलवार को स्वदेश लौट आया। जहां उनका आते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

अमन सेहरावत (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती से पहला पदक कांस्य लाने वाले अमन सहरावत और उनके कोच रवि दहिया मंगलवार को स्वदेश लौट आया। जहां उनका आते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। कांस्य पदक जीतने के बाद मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सहरावत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को दिल्ली में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को सम्मानित किया। इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया भी मौजूद थे। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अमन सहरावत को 30 लाख का नकद पुरस्कार भी भेंट कर अमन सहरावत को सम्मानित किया।
#WATCH | Delhi: Union Sports Minister Mansukh Mandaviya felicitates Olympics Bronze medalist Aman Sehrawat Tokyo Olympics silver medallist Ravi Dahiya was also present. pic.twitter.com/sSikP2wJRj — ANI (@ANI) August 13, 2024
ओलंपिक में पदार्पण करने वाले सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ पर 13-5 की जीत के साथ पदक हासिल किया और पेरिस 2024 खेलों में भारत के लिए पहला कुश्ती पदक जीता। 21 साल की उम्र में, वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट भी बन गए।
यह भी पढ़ें- स्वदेश लौटे पहलवान अमन सेहरावत, जोरदार हुआ स्वागत, 2028 ओलंपिक होगा अगला लक्ष्य
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ISSF World Cup में सुरुचि सिंह ने लहराया भारत का परचम, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को हराकर जीता सोना
पेरिस ओलंपिक के बाद रैंप पर दिखा मनु भाकर का जलवा, खूबसूरती और अदाओं के दीवाने हुए फैंस- देखें वीडियो
एलए ओलंपिक की करेंगे तैयारी
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भारी भीड़ उमड़ी। अमन ने एएनआई से कहा, “मैं अब आगामी टूर्नामेंटों के लिए प्रशिक्षण लूंगा। मैं एलए ओलंपिक 2028 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।”
अमन के दादा मांगे राम को उम्मीद है कि उनका पोता अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक लेकर लौटेगा, “मैं बहुत खुश हूं। उसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और निश्चित रूप से एलए ओलंपिक 2028 में स्वर्ण पदक जीतेगा।”
#ParisOlympics2024 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर तिरंगे का परचम लहराने वाले युवा पहलवान अमन सेहरावत से मिलकर उन्हें इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/MJ9ujNqFdF — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 13, 2024
अमन के कोच ललित कुमार को भी पूरा भरोसा है कि पहलवान एलए 28 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा। ललित ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अमन ने देश के लिए ओलंपिक पदक जीता है। हमने उसकी आक्रमण शक्ति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया और ओलंपिक में भी उसने अधिकांश मुकाबले बड़ी बढ़त के साथ जीते। हमने एलए ओलंपिक 2028 में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखा है।”
अमन को स्वर्ण की थी उम्मीद
बाद में मंगलवार को दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने भी पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत के लिए अमन को सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अमन ने अपनी जीत पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ओलंपिक में देश के लिए पदक जीता है। मुझे स्वर्ण की उम्मीद थी, लेकिन मैं कांस्य पदक से भी खुश हूं। जब मैं पोडियम पर खड़ा था, तो वह एक निशब्द पल था। आज से मेरा अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक और 2026 एशियाई खेलों की तैयारी करना होगा।”
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट के मेडल पर 3 दिन और टला फैसला, अब 16 अगस्त को निर्णय देगा CAS
कांस्य पदक के अपने मैच के दौरान, प्यूर्टो रिकान पहलवान ने शुरुआत में सिंगल-लेग होल्ड के साथ एक अंक हासिल करके बढ़त हासिल की। हालांकि, अमन ने डेरियन क्रूज़ के कंधों को निशाना बनाकर अंक हासिल करते हुए जोरदार वापसी की।
डेरियन क्रूज़ ने दो अंकों की चाल के साथ बढ़त हासिल करने के बाद, अमन ने नियंत्रण हासिल कर लिया। 37 सेकंड बचे होने पर, अमन ने अतिरिक्त अंक हासिल किए और तकनीकी श्रेष्ठता के साथ मुकाबला जीत लिया, क्योंकि डेरियन क्रूज़ ने एक हताश चाल का प्रयास किया और एक और अंक गंवा दिया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sports minster dr mansukh mandaviya felicitates olympic bronze medalist aman sehrawat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में राकां ने लहराया परचम
Jun 22, 2026 | 10:05 AMसंजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
Jun 22, 2026 | 10:04 AMShare Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, रिलायंस के बंपर उछाल के साथ बाजार ने की अच्छी शुरुआत
Jun 22, 2026 | 10:01 AMFIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार
Jun 22, 2026 | 09:58 AMMP में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र
Jun 22, 2026 | 09:55 AMचाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी
Jun 22, 2026 | 09:54 AMशांति वार्ता के बीच नया तनाव, ईरान ने अमेरिकी बातचीत को क्यों दिया ‘मिनाब 168’ नाम? इससे जुड़ा है कनेक्शन
Jun 22, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














