- Hindi News »
- Sports »
- T20 World Cup 2021 New Zealand Captain Kane Williamson Broke His Silence After The T20 Defeat To Australia Said This
ऑस्ट्रेलिया से टी-20 में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
दुबई: पिछले छह साल में आईसीसी (ICC) (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंटों के फाइनल में तीसरी बार हार झेलने वाले न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने रविवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में ऑस्ट्रेलिया (Australia Wins T20 World Cup 2021 Trophy) से शिकस्त झेलने के बाद कहा कि यह थोड़ा निराशाजनक है लेकिन आपको कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता। एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड से हारने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियन टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पटखनी नहीं दे सकी।
मैच को आठ विकेट से गंवाने के बाद विलियमसन ने कहा, ‘‘जब आप खेलते है तो कभी जीतते हैं और कभी हारते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो किसी भी दिन हो सकती हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से लक्ष्य पीछा किया, उसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिये। उन्होंने हमें कोई भी मौका नहीं दिया। यह हमारा दिन नहीं था। हमने हालांकि जैसा प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है।” उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं, अगर आप हमारे पूरे अभियान को देखें, जैसे हम आकलन करते है, तो हमें अपने खेलने के तरीके और प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। जब आप फाइनल में पहुंचते हैं और कुछ भी हो सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
सात्विक-चिराग का Thailand Open में कमाल, विरोधियों को धूल चटाकर फाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
विलियमसन ने कहा कि उनके लिए 2019 विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना अधिक निराशाजनक था। उन्होंने कहा, ‘‘आप ने 2019 के फाइनल की बात की, अगर आपके पास समय हो तो उस पर अधिक चर्चा की जा सकती है।” विलियमसन ने पिछले छह साल में आईसीसी प्रतियोगिताओं के छह फाइनल खेलने वाली अपनी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी बोली गयी बातों में बहुत सारी सकारात्मक हमारे लिए चीजें हैं। हम अब भी खुद में सुधार करने और एक टीम के रूप में विकसित होने का प्रयास कर रहे हैं। आप इन प्रतियोगिताओं को जीतना चाहते हैं। आप सफलता चाहते हैं, और दूसरी टीमें भी ऐसा ही चाहती हैं।” (एजेंसी)
T20 world cup 2021 new zealand captain kane williamson broke his silence after the t20 defeat to australia said this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














