भारत और दक्षिण कोरिया का सुपर 4 मैच ड्रॉ, एशिया कप हॉकी में बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
Hockey Asia Cup: राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप के सुपर में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच नहीं हारी है।
- Written By: संजय बिष्ट
हॉकी एशिया कप (फोटो- IANS)
Indian Hockey Team: बिहार के नालंदा ज़िले के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पूरे मैच में दोनों टीमों ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन आख़िरी मिनट तक चले इस संघर्ष में कोई भी टीम निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर पाई।
मुकाबले में पहला गोल भारत की तरफ से हुए और वो गोल टीम इंडिया के लिए हार्दिक ने किया। फिर इसके बाद जुगराज सिंह से एक गलती हो गई, जिसका खामियाजा पूरी टीम इंडिया को झेलना पड़ा। जुगराज सिंह की गलती से कोरिया को एक पेनाल्टी स्ट्रोक फ्री में मिल गया, जिसे विरोधी टीम ने गोल में तब्दील कर दिया। तब कोरियाई टीम ने लगातार दो गोल किए मुकाबले में और बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद कोरिया को एक पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे टीम ने गोल में बदला और अपनी बढ़त 2-1 की कर ली।
मनदीप ने गोल कर बराबरी पर पहुंचाया मुकाबला
लंबे समय तक भारतीय टीम गोल करने में सफल नहीं रही थी और ऐसा लग रहा कि कहीं मैच हाथ से फिसल न जाए। आखिरी क्वार्टर में मनदीप सिंह ने गोल करते हुए भारत को बराबरी पर ला दिया। 2-2 की बराबरी के बाद भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मैच के आखिरी कुछ मिनटों में निर्णायक गोल के लिए जोरदार संघर्ष दिखा, लेकिन सफलता किसी टीम को नहीं मिली और मैच आखिरकार ड्रॉ समाप्त हुआ। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पूल ए के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
सम्बंधित ख़बरें
एशिया कप में कांस्य जीतकर लौटीं स्नेहा दावदे का बड़वानी में भव्य स्वागत, निमाड़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान
जापान को उसके घर में हराकर भारत बना एशिया का बादशाह, अंडर-18 हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
ये नया भारत है! हिंदुस्तान की बेटियों ने रचा इतिहास, हर 3 मिनट पर सिंगापुर के खिलाफ 90 मिनट में दागे 25 गोल
Men’s Under-18 Asia Cup: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया
ये भी पढ़ें: भारतीय शटलर सुकांत कदम ने रचा इतिहास, एसएल4 पैरा बैडमिंटन में बने नंबर-1
पहले मैच में भारत ने चीन को, दूसरे मैच में जापान को और तीसरे मैच में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया था। सुपर 4 में सभी टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद जो टॉप की दो टीमें होंगी, वो फाइनल खेलेंगी। भारत का अगला मुकाबला 4 सितंबर को मलेशिया से होगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
