Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा

Sub Junior Women Hockey 2026: ग्वालियर में आयोजित चौथी हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 में राउंडग्लास पंजाब अकादमी ने तमिलनाडु को 41-0 से हराकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 28, 2026 | 08:22 AM

हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Roundglass Punjab Beats Tamil Nadu Hockey Academy: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेली जा रही चौथी हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 जोन ‘A’ और ‘B’ में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पूल ‘C’ के मुकाबले में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर दी है।

राउंडग्लास पंजाब की ओर से सलोनी ने सबसे ज्यादा 12 गोल दागे। हरमनजोत कौर और कप्तान रश्मीन कौर ने 7-7 गोल किए। रुकसाना ने 5 गोल , हरमनप्रीत कौर ने 4 गोल , जबकि दिया और मुस्कान गिल ने 2-2 गोल किए। इसके अलावा अंजलि और महकदीप कौर ने भी एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया।

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने दर्ज की बड़ी जीत

पूल ‘C’ के मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अनंतपुर स्पोर्ट्स अकादमी को 15-0 के विशाल अंतर से शिकस्त दी। मध्य प्रदेश की जीत में नम्मी गीताश्री ने सर्वाधिक 6 गोल और भाविका ने 5 गोल दागकर मुख्य भूमिका निभाई। टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए ख्वाहिश परमार, चुटकी कुशवाह, शीतल प्रजापति और जागृति यादव ने भी एक-एक गोल का योगदान दिया।

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

CWG 2026: शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल

ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन

चौथे दिन भी दिखाया कमाल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेली जा रही चौथी हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 जोन ‘A’ और ‘B’ के पूल ‘A’ मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 9-1 से मात दी।

राजा करण हॉकी अकादमी की कप्तान राखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए। शबनम ने 2 गोल, जबकि पायल और शगुन ने 1-1 गोल किया। तमिलनाडु हॉकी अकादमी के लिए एकमात्र गोल पूजा एस ने किया।

यह भी पढ़ें- CWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

सोनीपत की लड़कियों का जलवा

पूल ‘A’ के एक अन्य मुकाबले में प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत की लड़कियों ने एकतरफा मुकाबले में हॉकी फैमिली बढ़खालसा की टीम को 47-0 के एक विशाल और ऐतिहासिक अंतर से हरा दिया। टीम की कप्तान भाव्या ने 8 गोल किए। मनजिंदर ने 6 गोल, जबकि नैंसी सरोहा , संजन और रितिका ने 5-5 गोल दागे।

इसके अलावा हिमांशी, साक्षी, जैस्मिन देसवाल और माही ने 3-3 गोल किए। वहीं वंशिका , दीक्षा और प्रिया चौहान ने 2-2 गोल कर टीम की रिकॉर्ड जीत में अहम योगदान दिया।

Hockey india sub junior roundglass punjab record win 41 0

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 08:22 AM

Topics:  

  • Indian Hockey
  • Indian Women's Hockey
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.