खेल मंत्री अब्दुरहिमान का बड़ा ऐलान, केरल में अर्जेंटीना टीम की कमान संभालेंगे लियोनेल मेसी
Lionel Messi Kerala Visit: लियोनल मेसी के फैंस की भारत में कमी नहीं है। यहां पर भी उनके करोंड़ों फैंस मौजूद हैं। उनके भारत आने की खबर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में थीं।
- Written By: संजय बिष्ट
लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Lionel Messi: मशहूर फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी को लेकर केरल के खेल मंत्री वी, अब्दुरहिमान से बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर बताया कि अर्जेंटीना की टीम अपने कप्तान स्टार लियोनल मेसी के साथ फुटबॉल मैच खेलने के लिए केरल आने वाली है। उन्होंने इस दौरे के बारे के टाइम के बारे में बताया कि अर्जेनटीना टीम का ये दौरा नंवबर में होगा।
लियोनल मेसी के फैंस की भारत में कमी नहीं है। यहां पर भी उनके करोंड़ों फैंस मौजूद हैं। उनके भारत आने की खबर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में थीं। इसके बाद बाद कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके जवाब में शनिवार को अब्दुरहिमान ने स्पष्ट कर दिया कि मेसी की भारत यात्रा एक निजी दौरे का हिस्सा है। यह आधिकारिक तौर पर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) से जुड़ी नहीं है।
अब्दुरहिमान की बड़ी बात
अब्दुरहिमान ने कहा, “अभी तक अर्जेंटीना की टीम ने यह नहीं कहा कि वह केरल नहीं आएगी। इसके विपरीत, सरकार को नवंबर में टीम के आने की जानकारी दी गई है। टीम के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुरोध किया जा चुका है।” इसी के साथ अब्दुरहिमान ने इनिशियल स्पॉन्सर्स के हटने के बाद पैदा हुए संदेह को भी खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Ferrari ने मचाई धूम, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100Km/h की रफ्तार, पहली Electric Supercar देख चौंक जाएंगे
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का महासंग्राम, एक ही दिन में ध्वस्त कर दिए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो
U23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
उन्होंने कहा, “अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने आश्वासन दिया है कि नवंबर में यह दौरा नए स्पॉन्सर्स के साथ होगा। मेरी स्पेन यात्रा सिर्फ एएफए अधिकारियों से मिलने के लिए नहीं थी, बल्कि स्पेन स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ तिरुवनंतपुरम में नए स्टेडियम प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए भी थी।”
12 तारीख को कोलकाता पहुंचने की थी खबर
कुछ दिनों पहले यह जानकारी मिली थी कि मेसी 12 तारीख को कोलकाता पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद 13 तारीख को वह अहमदाबाद जाएंगे। 14 तारीख को मेसी के मुंबई में पहुंचने की उम्मीद थी, जबकि 15 तारीख को उनके दिल्ली पहुंचने की सूचना मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि मेसी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें: हार के बाद छलका दर्द, साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर चिंतित दिखे कोच कॉनराड
भले ही इन विरोधाभासी घोषणाओं ने अनिश्चितता पैदा कर दी हो, लेकिन केरल के अधिकारियों को भरोसा है कि मेसी और अर्जेंटीना की टीम नवंबर में केरल पहुंचेगी। यह एएफए के साथ राज्य सरकार के सक्रिय समन्वय को दर्शाता है।
एजेंसी इनपुट के साथ
