FIFA: फुटबॉल फैंस का फूटा गुस्सा! फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन में भड़की हिंसा, सड़कों पर भारी बवाल
FIFA World Cup Violence: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन की सड़कों पर बवाल मच गया। मोरक्को फैंस ने आगजनी और सड़कों पर तोड़फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
- Written By: प्रिया जैस
लंदन की सड़कों पर हिंसा (सौजन्य-एक्स)
FIFA World Cup Semi-Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस ने सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है। फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर अपनी जगह बनाई है। मोरक्को के खिलाफ फ्रांस की जीत के बाद पेरिस में शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मनाया गया, तो वहीं, वहीं लंदन में हिंसक झड़प की घटना सामने आई।
लंदन की गलियों में फुटबॉल फैंस की भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। पेरिस में पहले से ही हिंसा की आशंका के तहत सुरक्षा बलों को तैनात रखा दया था। लेकिन लंदन में हालात तनावपूर्ण हो गए। मोरक्को की हार के बाद सड़कों पर हिंसा होने लगी। लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
एक पुलिस अधिकारी घायल
द सन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की सेमीफाइनल में एंट्री होने के बाद वेस्टर्न लंदन में कुछ उपद्रवियों ने मिलकर एक पुलिस अधिकारी पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। देखते-ही-देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फैंस सड़कों पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह
अर्जेंटीना की जीत के बाद रेफरी पर उठे सवाल, FIFA करेगा फैसले की जांच
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
Mexico National Team: मेक्सिको फुटबॉल टीम को मिला नया हेड कोच, राफेल मार्केज संभालेंगे 2030 तक जिम्मेदारी
फ्रांस में मूल निवासी जब अपने देश की FIFA में क्वाटर फाइनल में जीत पर जश्न मनाना चाहते थे तभी उनके देश में बसी मजहबी विचारधारा एक बाहरी देश की हार पर पेरिस को फूंक रही है। यही France का डर भी था- फ्रांस जीते तो मोरक्को की हार पर पेरिस जला रहा है और अगर फ्रांस हारता तो मोरक्को… pic.twitter.com/QceoaGqg4K — Baliyan (@Baliyan_x) July 10, 2026
भीड़ को कंट्रोल करती दिखी पुलिस
इस हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन वीडियो में सुरक्षाकर्मी भीड़ को काबू करने की कोशिश करते नजर आ रही है। पुलिसकर्मी और उपद्रवी आमने-सामने एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे है।
Paris🇫🇷 right now 💔 Morrocco fans have taken to the streets of Paris after losing World Cup to France.#Fifapic.twitter.com/rF1WYRSH4K — AajUpdate (@Rahul112113118) July 10, 2026
मैच से पहले डर था कि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और उसके पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप मैच के बाद पेरिस में हिंसा भड़क सकती है। अच्छी बात यह रही कि पेरिस में माहौल शांतिपूर्ण रहा। हजारों फैन्स फ्रांसीसी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए।
यह भी पढ़ें – अर्जेंटीना की जीत के बाद रेफरी पर उठे सवाल, FIFA करेगा फैसले की जांच
फ्रांस में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
ध्यान देने वाली बात यह है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे फ्रांस में 20,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनमें से लगभग 8,000 अकेले पेरिस में तैनात थे। फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पेरिस सेंट-जर्मेन की पिछले मई में चैंपियनशिप जीत के बाद हुई अशांति जैसी स्थिति जिसमें हिंसा भी हो सकती हैफिर से पैदा हो सकती है। हालांकि, इस फीफा वर्ल्ड कप मैच के बाद पेरिस का माहौल हिंसा के बजाय खुशी और जश्न का था।
