लियोनल मेसी ने जीता FIFA बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड, रोनाल्डो और लेवांडोवस्की के बराबर पहुंचे

FIFA awards Lionel Messi, Alexia Putellas crowned Best players at awards ceremony in Paris
Published on
Updated on

नई दिल्ली: फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी (Lionel Messi) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेसी ने एक बार फिर फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (FIFA Awards) का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, महिला वर्ग में स्पेन की खिलाड़ी अलेक्सिया पुटेलस को  अवॉर्ड लगातार दूसरे साल को दिया गया।

बता दें कि, 35 वर्षीय लियोनल मेसी (Lionel Messi) के सिर दूसरी बार यह ताज सजा है। इसके साथ हीमेसी ने पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोवस्की के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। इन खिलाड़ियों ने भी दो बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है।   

मेसी (Lionel Messi) को इससे पहले साल 2019 में यह अवॉर्ड मिला था। वहीं, रोनाल्डो ने 2016 और 2017 में लगातार दो साल इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था। वहीं लेवांडोवस्की ने साल 2020 और 2021 में इसपर कब्जा जमाया था।

इस बार लियोनल मेसी (Lionel Messi) का मुकाबला किलियन एम्बाप्पे से था। मेसी ने पिछले साल कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। मेसी को 52 जबकि एम्बाप्पे को 44 अंक मिले। लियोनल मेसी को फीफा के 211 सदस्य देशों में से चयनित पत्रकारों, ऑनलाइन फैंस की ओर से वोटिंग में शॉर्टलिस्ट किया गया था। पिछले साल लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फुटबॉल विश्व कप जीता था। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद यह ख़िताब जीता था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com