-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Lionel Messi Visit India In 2025 Kerala Government Organize A International Match
लियोनल मेसी 2025 में इंडिया आकर मचाएंगे धमाल, अर्जेंटीना टीम भारत में कब और कहां खेलेगी मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।

लियोनल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी अगले साल भारत में फुटबॉल खलते हुए दिखेंगे। फुटबॉल का क्रेज पूरी दुनिया में है। वहीं भारत में भी इस खेल से काफी प्यार किया जाता है। जब कोई फुटबॉल का स्टार इंडिया आकर खेले तो उसमें और चार चांद लग जाते हैं। लियनोल मेसी एक बार फिर से भारत में आकर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। केरल सरकार ने ऐलान किया कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूर्ण निगरानी में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी सहित अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।” अर्जेंटीना टीम प्रबंधन इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अर्जेंटीना की जीत के बाद रेफरी पर उठे सवाल, FIFA करेगा फैसले की जांच
FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
FIFA World Cup: मेसी ने मैदान पर रचा नया इतिहास, डिएगो माराडोना का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया को चौंकाया!
सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
खेल मंत्री ने कहा कि फुटबॉल टीम के लोग डेढ़ महीने के अंदर केरल आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस संबंध में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ संयुक्त घोषणा करने का फैसला किया है।” एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि टीम के आने पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार सीधे तौर पर मैच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। मैच के आयोजन स्थल और प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैच अगले साल आयोजित किया जाएगा, लेकिन तारीख की घोषणा अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ द्वारा तय प्रणाली के अनुसार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैच ऐसे स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जहां 50 हजार से अधिक दर्शकों की बैठने की क्षमता हो।
उन्होंने संकेत दिया कि मैच का आयोजन स्थल कोच्चि हो सकता है। मंत्री ने बताया कि भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं और उसके एक-चौथाई प्रशंसक केरल में हैं। अर्जेंटीना टीम के केरल में आने का यही कारण है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर की मेजबानी को लेकर केरल की क्षमता पर विश्वास जताया।
Lionel messi visit india in 2025 kerala government organize a international match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














