Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup: स्पेन की हेकड़ी निकली! डेब्यू मैच में केप वर्डे ने किया बड़ा करिश्मा, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच

FIFA World Cup 2026 Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ। ग्रुप-H में वर्ल्ड कप डेब्यू कर रही केप वर्डे ने यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोककर सभी को चौंका दिया।

  • Written By: संजू बिष्ट
Updated On: Jun 16, 2026 | 10:09 AM

स्पेन बनाम केप वर्डे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, स्पेन बनाम केप वर्डे के मुकाबले में चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। फीफा विश्व कप जैसे बड़ें मंच पर केप वर्डे ने सबसे बड़ी टीम स्पेन व टूर्नामेंट की दावेदार स्पेन को 0-0 पर रोककर इतिहास रच दिया। इसके अलावा छोटे से अफ्रीकी देश ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए अपना पहला अंक भी हासिल कर लिया।

केप वर्डे ने किया कमाल

इस वक्त पूरी दुनिया में केप वर्डे का नाम गूंज रहा है। इस देश का क्षेत्रफल काफी छोटा है और इसके लिहाज से फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश भी है। मौजूदा वक्त में केप वर्डे वर्ल्ड रैंकिंग में 64वें स्थान पर है। दूसरी तरफ स्पेन पूर्व वर्ल्ड चैंपियन है और ऐसी टीम के खिलाफ ड्रॉ की उम्मीद किसी को न थी, लेकिन केप वर्डे ने ऐसा कर दिखाया। 5 लाख की आबादी वाले इस छोटे से देश ने स्पेन के खिलाफ जुझारूपन का प्रदर्शन किया। पूरे स्टेडियम में मौजूद इस टीम ने फैंस का दिल जीत लिया।

🔥 FULL-TIME! Cabo Verde’s defence refuses to break . 🇪🇸 Spain 0-0 Cabo Verde 🇨🇻 pic.twitter.com/xzrWj5CywT — FIFA World Cup 2026 (@FIFAWC26Updates) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026: सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं

20 साल का सूखा खत्म, फीफा वर्ल्ड कप में खेला भारतीय मूल का यह धाकड़ खिलाड़ी; तुर्की के खिलाफ रचा इतिहास

IND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यांश और विपराज, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर

FIFA World Cup 2026 के दौरान जापान के फैंस ने जीता दिल, स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

गोलकीपर ने दिखाया दम

अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-H मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और करीब 70 प्रतिशत समय गेंद अपने कब्जे में रखी। यूरोपीय चैंपियन टीम ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन केप वर्डे के 40 वर्षीय अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा चट्टान की तरह डटे रहे। उन्होंने पहले हाफ में फेरान टोरेस के तीन बेहतरीन प्रयासों को नाकाम कर स्पेन को बढ़त लेने से रोक दिया। इसके अलावा केप वर्डे के डिफेंडरों ने भी अनुशासित प्रदर्शन करते हुए स्पेनिश हमलों को बेअसर कर दिया और विपक्षी टीम को कोई साफ मौका नहीं बनाने दिया।

ये भी पढ़ें: 20 साल का सूखा खत्म, फीफा वर्ल्ड कप में खेला भारतीय मूल का यह धाकड़ खिलाड़ी; तुर्की के खिलाफ रचा इतिहास

जब लंबे समय तक स्पेन को सफलता नहीं मिली तो कोच ने मैच के अंतिम 20 मिनट में युवा स्टार लामिन यमाल और निको विलियम्स को मैदान पर उतारा। दोनों खिलाड़ियों से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन केप वर्डे के खिलाड़ियों ने उन्हें भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। यमाल ने कुछ शानदार मूव और पास जरूर बनाए, मगर अंतिम क्षणों में स्पेन गोल करने में नाकाम रहा।

दूसरी ओर केप वर्डे ने शानदार रक्षात्मक रणनीति के दम पर मुकाबले को 0-0 की बराबरी पर समाप्त किया। वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रही केप वर्डे की टीम ने इस प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और स्पेन को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

Spain vs cape verde cape verde held spain draw created history fifa world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:04 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.