किस्मत में लिखी थी जीत... स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो

Spain Argentina FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन को चैंपियन बनाने वाले फेरान टोरेस ने कहा कि खिताब जीतना किस्मत में लिखा था। गोल के बाद आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।
fifa world cup 2026 Ferran Torres spain winner
फेरान टोरेस (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

FIFA Who Scored Goal For Spain: स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। खिताबी मैच में स्पेन की ओर से एकमात्र गोल करने वाले फेरान टोरेस ने कहा कि टीम का खिताब जीतना किस्मत में लिखा था।

स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप के खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया। मैच के 62वें मिनट में मिकेल ओयारजाबल की जगह मैदान पर आए फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय में निको विलियम्स के नॉकडाउन पर स्पेन के लिए शानदार गोल दागा। टोरेस ने कहा, "मुझे लगता है कि आखिर में यह गोल 4.7 करोड़ लोगों की तरफ से हुआ, न कि सिर्फ हम लोगों की तरफ से जो यहां मौजूद हैं।" रविवार से पहले टूर्नामेंट में उन्होंने कोई गोल नहीं किया था।

जीत के बाद क्या बोले फेरान टोरेस?

स्पेन के फॉरवर्ड खिलाड़ी फेरान टोरेस ने आगे कहा, "आज किस्मत लिखी जा चुकी थी, हमारी जीत तय थी। आज हम अपने लोगों से दूर हैं, लेकिन हमने उनके जितना हो सके करीब रहने की कोशिश की।" बार्सिलोना के फॉरवर्ड ने माना कि फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करना एक मुश्किल चुनौती थी, लेकिन उन्होंने कहा कि स्पेन को अपनी रणनीति पर कभी शक नहीं हुआ।

फेरान टोरेस ने कहा, "फाइनल मुश्किल होते हैं। जब विरोधी टीम में मेसी हों, तो चिंता तो होती ही है, लेकिन हमने हमेशा खुद पर भरोसा रखा और अपना बेस्ट फुटबॉल खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि हम एक बार फिर ऐसा करने में कामयाब रहे।"

रविवार को फाइनल मैच में जिताने वाले गोल से पहले टूर्नामेंट के दौरान टोरेस की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा, "गोल करना बहुत बड़ी राहत की बात थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरी आलोचना होती रही, लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, किस्मत लिखी जा चुकी थी।" स्पेन का प्रदर्शन फाइनल मैच में शानदार रहा। टीम के मजबूत डिफेंस ने अर्जेंटीना को पूरे मुकाबले में गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया।

स्पेन और अर्जेंटीना मैच की हाईलाइट्स

न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले वाले 90 मिनट बिना किसी गोल के खत्म होने के बाद, टोरेस ने आखिरकार 106वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल किया और फिर बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल दागा। इसी के साथ ‘ला रोजा’ (स्पेन की टीम) ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया।

स्पेन ने लंबे समय तक बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और पूरे फाइनल में बेहतर मौके बनाए, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज शानदार फॉर्म में थे, जिन्होंने बार-बार स्पेनिश टीम के हमलों को नाकाम किया। वहीं, अर्जेंटीना साफ-सुथरे मौके बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई और कप्तान लियोनेल मेसी को स्पेन के अनुशासित डिफेंस ने काफी हद तक रोके रखा।

106वें मिनट में दागा बड़ा गोल

टोरेस ने मुकाबले के 106वें मिनट में मैच का पहला और इकलौता गोल दागा। इसके बाद स्पेन ने दबाव बनाना जारी रखा। इस बीच टीम को लगा कि उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है, लेकिन गोल से पहले फाउल होने के कारण उस प्रयास को अमान्य करार दिया गया। हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की टीम ने संयम बनाए रखा और आसानी से मैच के आखिरी पल बिताते हुए अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन के दौर को खत्म कर दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com