- Hindi News »
- Sports »
- South Africa Scored A Hat Trick Of Victory In The Womens World Cup By Defeating England
इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगायी
- Written By: मृणाल पाठक

PIC : England Cricket/Twitter
माउंट मोनगानुई: दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को यहां गत चैम्पियन इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में विजयी लय जारी रखी और जीत की हैट्रिक लगायी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले मरिजाने काप (45 रन देकर पांच विकेट) के सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन से चार बार की चैम्पियन इंग्लैंड को नौ विकेट पर 235 रन ही बनाने दिये। फिर इसके बाद लौरा वोलवार्ट (101 गेंद में 77 रन) की मदद से अंत में मिली चुनौती से उबरते हुए यह लक्ष्य चार गेंद रहते हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सुने लुस (36), काप (32) और ताजमीन ब्रिट्स (23) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया। वोलवार्ट की पारी में आठ चौके जड़े थे। गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद काप ने बल्ले से भी कमाल कर दिया और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। उन्होंने 42 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जमाया। टीम लक्ष्य से केवल 10 रन दूर थी, तभी आन्या श्रबसोल (34 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर काप पगबाधा आउट हो गयी। इस विकेट के गिरने से इंग्लैंड को थोड़ी उम्मीद बंधी लेकिन तृषा चेट्टी (नाबाद 12 रन) और शबनीम इस्माइल (नाबाद पांच रन) ने दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य तक पहुंचाया।
इस जीत से दक्षिण अफ्रीका आठ टीम की तालिका में छह अंक से भारत से आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। टीम नेट रन रेट के आधार पर आस्ट्रेलिया से नीचे है। इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम को अभी अंक तालिका में अपना खाता खोलना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
वर्ष 2000 के बाद यह दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत है जबकि यह पहली बार है जब विश्व कप (पुरूष/महिला या वनडे/टी20 अंतरराष्ट्रीय) की कोई गत चैम्पियन टीम अपने पहले तीन मैचों में हार गयी हो। इससे पहले सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (62) और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस (53) के संयमित अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद नौ विकेट पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही जिसने तेजी से तीन विकेट गंवा दिये और 12वें ओवर तक उसका स्कोर तीन विकेट पर 42 रन था। लेकिन ब्यूमोंट और जोंस ने चौथे विकेट के लिये 107 रन की अहम साझेदारी निभायी। दक्षिण अफ्रीका के लिये काप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं जिन्होंने पहली बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया जबकि मसाबाटा क्लास ने भी दो विकेट चटकाये।
ब्यूमोंट और जोंस की साझेदारी से इंग्लैंड की टीम संभली लेकिन दोनों खिलाड़ी एक साथ ही आउट हो गयी। ब्यूमोंट ने 97 गेंद खेली जिसमें छह चौके शामिल थे जबकि जोंस ने 74 गेंद का सामना किया जिसमें पांच चौके शामिल थे। इनके आउट होने के बाद सोफिया डंकले (26), कैथरीन ब्रंट (17) और सोफी एक्सेलस्टोन (नाबाद 15) ने इंग्लैंड को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। (एजेंसी)
South africa scored a hat trick of victory in the womens world cup by defeating england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
May 25, 2026 | 01:16 PMमहाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
May 25, 2026 | 01:14 PMमहाराष्ट्र में तंबाकू नियंत्रण कानून होगा और सख्त, तहसील समितियों को मिलेगा फंड
May 25, 2026 | 01:14 PMRoad Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 01:13 PMपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
May 25, 2026 | 01:05 PMMotorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
May 25, 2026 | 01:05 PMWaqf Board Event: ‘छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, सपनों को उड़ान देने का माध्यम’ : मुख्यमंत्री मोहन यादव
May 25, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














