न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs South Africa, 24th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद भी न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 176 रनों का टारगेट दिया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट के रूप में पहला विकेट 33 के स्कोर पर गिरा। 13 रन बनाकर सीफर्ट आउट हो गए। उसके बाद रचिन रवींद्र भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन के आउट होने के तुरंत बाद ही ग्लेन फिलिप्स पवेलियन लौट गए। पहले पावरप्ले के दौरान न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवा दिया।
58 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। उसके बाद 64 के स्कोर पर रचिन रवींद्र 31 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में आ गई। लेकिन मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने 44 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला और स्कोर बोर्ड को मजबूत भी किया।
मार्क चैपमैन 48 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मिचेल सेंटनर 4 रन बनाकर चलते बने। 32 के निजी स्कोर पर डेरिल मिचेल भी आउट हो गए। अंत में जिमी नीशम ने 23 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4, केशव महाराज ने 1, कॉर्बिन बॉश ने 1, एनगिडी ने 1 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और रियान रिकल्टन और मार्करम से बढ़िया शुरुआत की उम्मीद होगी।
न्यूज़ीलैंड: फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफ़ी
साउथ अफ़्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी