IND vs PAK: सूर्या का मास्टरप्लान तैयार! महामुकाबले से पहले कप्तान ने दिए ये बड़े बयान
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तैयारियों और टीम को लेकर पांच अहम बयान दिए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Statement: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला पूरे टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच माना जा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक अपने-अपने दो मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह मैच सिर्फ प्रतिष्ठा का ही नहीं, बल्कि सुपर 8 में जगह पक्की करने के लिए भी बेहद अहम है। जीत दर्ज करने वाली टीम अगले दौर में मजबूती से कदम रखेगी, इसलिए दबाव दोनों खेमों में साफ नजर आ रहा है।
प्लेइंग इलेवन पर कप्तान का बड़ा संकेत
मुकाबले से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई अहम बातें साझा कीं। टीम संयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संकेत दिया कि अभिषेक शर्मा की वापसी तय मानी जा सकती है। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि वे चाहते हैं तो अभिषेक को जरूर खिलाया जाएगा। उनके इस जवाब ने माहौल को हल्का भी किया और टीम चयन को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा दी।
विरोधी गेंदबाजों के लिए खास तैयारी
पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि टीम किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर का सवाल आ जाए तो उसे छोड़ा नहीं जाता, बल्कि हल करने की कोशिश की जाती है। उसी तरह टीम ने अलग तरह की गेंदबाजी का सामना करने के लिए अभ्यास किया है और रणनीति भी उसी के अनुसार बनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हैंडशेक विवाद पर संयमित जवाब
हाल में चर्चा में आए हाथ मिलाने के विवाद पर भी कप्तान ने संतुलित प्रतिक्रिया दी। जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबको 24 घंटे इंतजार करना चाहिए, अच्छा खाना और अच्छी नींद लेना चाहिए, बाकी बातें मैदान पर साफ हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान टीम की सराहना करते हुए माना कि वे हाल के दिनों में अच्छा खेल रहे हैं और श्रीलंका में ज्यादा समय बिताने से उन्हें परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या खत्म होने वाली है भारत-पाक क्रिकेट की तल्खी! IND vs PAK मैच देखने श्रीलंका पहुंचेंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी
दबाव को बताया स्वाभाविक
भारत-पाक मुकाबले के दबाव पर बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह मैच हमेशा खास होता है। भले ही खिलाड़ी इसे सामान्य मुकाबला बताने की कोशिश करें, लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा मैच अलग ही महत्व रखता है। दोनों टीमें अक्सर आमने-सामने नहीं होतीं, इसलिए उत्साह और दबाव स्वाभाविक है। कप्तान ने भरोसा जताया कि टीम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत के लिए पूरा दम लगाएगी।
