क्या खत्म होने वाली है भारत-पाक क्रिकेट की तल्खी! IND vs PAK मैच देखने श्रीलंका पहुंचेंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी
India vs Pakistan: कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले बड़ी खबर सामने आई है। इस अहम मैच में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मौजूदगी पर पर स्थिति साफ हो गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohsin Naqvi Will attend India vs Pakistan Match: टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी कोलंबो में मौजूद रहेंगे। इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में पैदा हुए विवाद के कारण इस बड़े मैच पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे। अब दोनों टीमों के मैदान में उतरने का रास्ता साफ हो चुका है, लेकिन माहौल को पूरी तरह सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों का भी रहेगा साथ
सूत्रों के अनुसार नकवी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी श्रीलंका जाएंगे। इनमें पाकिस्तान सुपर लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर और मुख्य संचालन अधिकारी सुमैर अहमद भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी अधिकारी समूह-ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले को देखने और बोर्ड से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।
आईसीसी अधिकारियों से बातचीत की संभावना
सूत्रों का कहना है कि इस दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों से बातचीत होने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि हाल में उठे बहिष्कार के विवाद के बाद माहौल को शांत करने और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इस पर भी चर्चा की जा सकती है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी कई देशों के अधिकारियों को आमंत्रित किया है, जिससे यह दौरा और अहम हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
आईसीसी और पाकिस्तान के रिश्तों में आई थी तल्खी
इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव देखने को मिला था। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का निर्देश दिया था। यह कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया था, क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले मैचों के लिए आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद प्रतियोगिता में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
बातचीत के बाद बदला फैसला
कई दिनों तक चली चर्चाओं और अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल दिया और भारत के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि कोलंबो रवाना होने से पहले मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी मुलाकात की थी, जिसमें मौजूदा हालात और क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में ओमान के आमिर कलीम ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर से मंजूरी मिलने के बाद नकवी अब कोलंबो में अन्य बोर्ड अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत कर सकेंगे। इससे उम्मीद की जा रही है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पैदा हुआ तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा और दर्शकों को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।
