भारत-पाक मैच से आई बहुत बुरी खबर, मुकाबले पर मंडराया खतरा, कोलंबो में हो रही जमकर बारिश
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले बहुत बुरी खबर सामने आ रहा है। दरअसल, 14 फरवरी आज यानी साढे आठ बजे से वहां जमकर बारिश हो रही है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में शुरू हुई बारिश (फोटो- सोशल मीडिया)
Rain before IND vs PAK Match: टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। 14 फरवरी को कोलंबो में लगातार भारी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण मुकाबले के आयोजन पर संशय पैदा हो गया है। मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यदि बारिश जारी रहती है तो मैच प्रभावित हो सकता है या रद्द भी करना पड़ सकता है।
15 फरवरी को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी की शाम को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। अनुमान है कि शाम 6 बजे बारिश की संभावना लगभग 51 प्रतिशत रहेगी, 7 बजे यह बढ़कर 57 प्रतिशत और 8 बजे करीब 62 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना निर्धारित है, ऐसे में मौसम की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: India vs Pakistan Faces Rain Threat In Colombo, What Happens If Washed Outhttps://t.co/gXJW78jzXf
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
— The Sunday Guardian (@SundayGuardian) February 14, 2026
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी लगभग 75 प्रतिशत रह सकती है और हवा की रफ्तार करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
मुकाबले के लिए नहीं रखा गया रिजर्व दिन
भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले के लिए अलग से रिजर्व दिन निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। हालांकि अंपायर परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबले का परिणाम निकालने की हर संभव कोशिश करेंगे।
अंक तालिका की स्थिति
फिलहाल दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दो-दो मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों ने अपने सभी मैच जीते हैं। ग्रुप ए में भारत बेहतर रन रेट के कारण 4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान भी 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में यह मुकाबला अंक तालिका की स्थिति के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है। भारत को एकमात्र हार साल 2021 के मुकाबले में झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा हर बार भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा है। यही कारण है कि आगामी मैच में भी टीम इंडिया को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम, हरमनप्रीत की नजरें वर्ल्ड कप पर
ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच टाई भी रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।
