अक्षर पटेल या कुलदीप यादव? कप्तान गिल ने बताया SA के खिलाफ प्लेइंग XI में किसे मिलेगी जगह
IND vs SA 1st Test Playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से कोलकाता में खेला जाएगा। भारतीय टीम गेंदबाजी संयोजन को लेकर माथापच्ची कर रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव
Ind Vs Sa 1st Test: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को लेकर अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा नहीं किया है. कोलकाता में शुक्रवार से शुरू होने वाले सीरीज के पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब गिल से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे सहजता से टाल दिया. गिल ने कहा कि “प्लेइंग इलेवन की जानकारी आपको कल ही मिलेगी. टॉस के समय सभी खिलाड़ियों के नाम बताए जाएंगे.”
गिल ने माना कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम गेंदबाजी संयोजन को लेकर “थोड़ी दुविधा” में है, जहां अक्षर पटेल की ऑलराउंड उपयोगिता और कुलदीप यादव की विकेट लेने की क्षमता के बीच कड़ा मुकाबला है.
क्या है रणनीति?
मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बल्लेबाजी में गहराई बढ़ाने की रणनीति अक्षर को हल्की बढ़त देती है. हालांकि, कुलदीप की हालिया फॉर्म और लगातार विकेट चटकाने की क्षमता ने फैसला मैच की सुबह तक खुला रखा है.
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IPL 2027 में बड़ा बदलाव! कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की होगी नई टीम में एंट्री
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
क्या बोले कप्तान गिल?
गिल ने ईडन गार्डन्स में कहा, “हां, साल के इस समय में हमेशा यह सोच रहती है कि एक अतिरिक्त ऑलराउंडर उतारा जाए या एक अतिरिक्त स्पिनर. इसलिए हमने तय किया है कि सुबह पिच देखकर ही अंतिम फैसला लेंगे, ताकि टीम को जीत का सबसे अच्छा मौका मिल सके.” जब उनसे पूछा गया कि अक्षर या कुलदीप में से किसे चुना जाएगा, तो गिल ने मुस्कराते हुए कहा, “इसे कल के लिए छोड़ देते हैं, टॉस के समय सब साफ हो जाएगा.”
यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे ध्रुव जुरेल, टीम से ये स्टार खिलाड़ी होगा बाहर
कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की तैयारी
टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए एक हफ्ते पहले ही अभ्यास सत्र शुरू कर दिया था। कप्तान शुभमन गिल खिलाड़ियों को रणनीति और फील्डिंग पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जडेजा के साथ-साथ बाकी गेंदबाजों और बल्लेबाजों की तैयारी भी पूरे जोश के साथ चल रही है, ताकि टीम पहले टेस्ट में बढ़त बना सके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज जडेजा के लिए रिकॉर्ड बनाने और टीम इंडिया के लिए जीत की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
