T20 World Cup से पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जीत के लिए बप्पा से मांगा आशीर्वाद
Team India Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। भारत आज यूएसए के खिलाफ वानखेड़े में जीत से अभियान शुरू करेगा, गत विजेता भारत।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
Members of Team India visit Shree Siddhivinayak Temple: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज 7 फरवरी से हो गई है। भारतीय टीम शनिवार को यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जिससे पहले टीम इंडिया के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम के फील्डिंग कोच दिलीप श्री सिद्धिविनायक भी मंदिर पहुंचे। मंदिर अधिकारियों ने तीनों को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पहले गुरुवार को हेड कोच गौतम गंभीर श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। भारतीय टीम आज यूएसए के खिलाफ मुकाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करने उतरेंगे। वहीं भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए भी मौजूद हैं।
यूएसए के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत
टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है, जिस पर फिलहाल सस्पेंस है। वहीं, 18 फरवरी को नीदरलैंड की टीम का सामना भारत से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होते-होते बचा पाकिस्तान, पहले ही मैच में लंका लगाने वाला था नीदरलैंड्स
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस बार के वर्ल्ड कप में गत विजेता के रूप में उतरेंगे। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने उतरेगी। इसके साथ ही सूर्या एंड कंपनी का लक्ष्य इस ट्रॉफी का बचाब करके पहली टीम और घरेलू धरती पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बनना है।
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में
भारत टीम शानदार फॉर्म में है। टीम इंडिया ने अक्टूबर 2023 से अब तक अपने पिछले 56 टी20 मुकाबलों में से 48 जीते हैं। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। पिछली बार भारत ने 12 जून 2024 को यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला था। न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने यूएसए को 110/8 के स्कोर पर रोकने के बाद 18.2 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की थी। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 50 रन बनाए थे, जबकि शिवम दुबे ने 31 रन की नाबाद पारी खेली थी।
