- Hindi News »
- Sports »
- Shubman Gill Reaction On His Injury
शुभमन गिल ने अपनी चोंट पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- जल्दी ठीक हो जाऊंगा
- Written By: मृणाल पाठक

विशाखापत्तनम: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubaman Gill) ने उंगली की चोट को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने इसका ‘स्कैन’ कराया है जिसमें चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है और वह अगले कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट लगने के कारण सोमवार को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने क्षेत्ररक्षण किया।
इस 24 साल के खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 147 गेंदों में 104 रन बनाये थे। वह इस पारी में भारत के शीर्ष स्कोरर थे। उन्हें यह चोट शनिवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी। मैच में भारत की 106 रन की जीत के बाद वह साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर दिखे। उन्होंने कहा कि वह उंगली के ‘स्कैन’ के लिए गये थे।
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
GT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?
BCCI नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का दबदबा, ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026: सभी टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, राजस्थान रॉयल्स ने फिर युवा खिलाड़ी पर जताया भरोसा
उन्होंने मैच के आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘‘चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए मुझे कल स्कैन के लिए जाना पड़ा। वे जानना चाहते थे कि मेरी उंगली में कितना दर्द है और मैं कैसा महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि यह जल्दी ठीक हो जायेगा।
इससे पहले सोमवार को सुबह भारतीय टीम प्रबंधन ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय शुभमन गिल की दायें हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। वह आज (सोमवार) मैदान पर नहीं उतरेंगे।” स्लिप क्षेत्ररक्षण में भारतीय टीम के अहम सदस्य, गिल ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान चार कैच लिए थे।
(एजेंसी)
Shubman gill reaction on his injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














