

Shubman Gill Not Playing against RR IPL 2026 9th Match: आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले से पहले गुजरात को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टार ऑलराउंडर राशिद खान टीम की कमान संभाल रहे हैं।
टॉस के दौरान स्टैंड-इन कप्तान राशिद खान ने शुभमन गिल के बाहर होने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिल को मांसपेशियों में हल्का खिंचाव महसूस हुआ है, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ही फिट होकर टीम में वापसी करेंगे। गिल की जगह टीम में कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। राशिद के बयान से साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और गिल की फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं राशिद खान ने कहा कि उनकी टीम भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी, क्योंकि पिच नई है और शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। राशिद ने यह भी माना कि पिछले मैच में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि टीम मीटिंग्स में इन पहलुओं पर चर्चा की गई है और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। पढ़ें: IPL इतिहास की वो 7 टीमें जिन्होंने लगाया ‘जीत का शतक’, मुंबई इंडियंस के नाम है सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।