Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र में चोटिल हो गए, जिससे अब टीम की चिंता बढ़ गई है। प्रैक्टिस करते वक्त उनके हाथ में गेंद लग गई।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 07, 2026 | 06:52 AM

शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shubman Gill Thumb Injury In Practice Session: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। नेट्स में बल्लेबाजी करते समय गेंद उनके अंगूठे पर लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम से इलाज कराना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट लगने के बाद टीम के फिजियो ने तुरंत गिल का इलाज किया। इलाज के बाद उन्होंने फिर से नेट्स में बल्लेबाजी शुरू की। इसके अलावा फील्डिंग अभ्यास के दौरान भी उन्हें एक बार चोट लगी, हालांकि फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

🚨 BREAKING NEWS: Minor scare for Team India! Captain Shubman Gill was reportedly hit twice during today’s practice session—first on the thumb while batting in the nets, and later while fielding at slip.#INDvsSL pic.twitter.com/9ig7pqnOAN — Dailydose of Sports (@suuuuspeed) August 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी

SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा

बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम

एक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई

पहले ही चोटों से जूझ रही टीम

भारत की टीम पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों ने भी टीम की परेशानी बढ़ा दी है।

जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

Shubman Gill again got hit in his Right Hand during slip Catching Practice, looks in a lot of pain! Physio rushes with Ice Pack! #ShubmanGill #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/IqpdysXY3M — Ankan Kar (@AnkanKar) August 6, 2026

सुंदर की हैमस्ट्रिंग चोट

वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए थे। ऐसे में उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना काफी कम मानी जा रही है।

साई सुदर्शन भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। पैर की अंगुली में लगी चोट से उबर रहे सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं और पहले टेस्ट में उनका खेलना अभी भी तय नहीं है।

आखिरी तैयारी का मौका

भारतीय टीम 8 अगस्त से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। ये मुकाबला टीम के लिए टेस्ट सीरीज से पहले आखिरी तैयारी का मौका होगा।

यह भी पढ़ें- SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा

पिछले कुछ समय में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम स्पिन के सामने संघर्ष करती नजर आई थी। अब श्रीलंका की टर्न लेने वाली पिचों पर भी भारतीय बल्लेबाजों की यही सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

Shubman gill thumb injury ind vs sl test series practice session update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 06:49 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Shubaman Gill
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.