Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेन वॉर्न के अंतिम संस्कार में उमड़ेगा जनसैलाब, एक लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं शामिल

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 07, 2022 | 05:59 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मेलबर्न: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अगले दो या तीन सप्ताह में राजकीय सम्मान के साथ महान स्पिनर शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार किया जायेगा जिसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। इसके बाद सार्वजनिक शोकसभा का आयोजन किया जायेगा।  वॉर्न के मैनेजर जेम्स एर्सकिने ने एमसीजी में अंतिम संस्कार होने की पुष्टि नहीं की लेकिन संकेत दिया कि इस महान क्रिकेटर के कद को देखते हुए कोई और स्टेडियम उचित नहीं होगा। 

उन्होंने ‘द ऐज ‘ से कहा ,‘‘और कहां।” हेराल्ड सन’ के अनुसार अंतिम संस्कार दो या तीन सप्ताह में होगा और एमसीजी पर इसका पूरा इंतजाम किया जायेगा।  वॉर्न का परिवार थाईलैंड से उनका पार्थिव शरीर यहां लाये जाने का इंतजार कर रहा है । वॉर्न का थाईलैंड के कोह समुई द्वीप पर शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । 

‘द ऐज’ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन और विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज भी इसमें भाग लेना चाहते हैं और वॉर्न के परिवार से तारीख पर बात कर रहे हैं ।  एमसीजी वॉर्न का पसंदीदा मैदान था । उन्होंने 1994 पर इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में हैट्रिक लगाई थी । 

सम्बंधित ख़बरें

26 दिसंबर के दिन शेन वॉर्न ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने थे पहले गेंदबाज

Ashes में इन गेंदबाजों ने लिखी अपनी पटकथा, जानें इस सीरीज में किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

वो खिलाड़ी जिसने फेंकी बॉल ऑफ द सेंचुरी, राजस्थान को जिताया IPL का खिताब; जानें उनकी कहानी

शेन वॉर्न की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, जानें किसके कहने पर थाईलैंड पुलिस ने छिपाई थी वियाग्रा की बोतल

एमसीजी मैदान के बाहर वॉर्न की प्रतिमा लगी है और उनके निधन के बाद से यहां उनके प्रशंसकों का तांता लगा है । कोई फूल चढा रहा है तो कोई बीयर के कैन तो कोई सिगरेट के पैकेट या मीट पाई। एमसीजी के सदर्न स्टैंड का नाम भी एस के वॉर्न स्टैंड रखने का फैसला किया गया है। वॉर्न के निधन वाले दिन ही आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रॉडनी मार्श का भी निधन हो गया था। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया सरकार ने उनका अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। (एजेंसी)

Shane warnes funeral more than one lakh people can attend shane warnes funeral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2022 | 05:59 PM

Topics:  

  • Shane Warne

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.