Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेन वॉर्न की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, जानें किसके कहने पर थाईलैंड पुलिस ने छिपाई थी वियाग्रा की बोतल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शेन वॉर्न की मौत को प्राकृतिक कारणों से बताया गया था, लेकिन कमरे में कामाग्रा नाम की दवा मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारी की मानें तो उन्हें यह बोतल हटाने का आदेश इसलिए दिया गया था।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 01, 2025 | 07:24 PM

शेन वॉर्न (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shane Warne Death Reason: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत पर कई तरह की रिपोर्ट्स आ चुकी है। लेकिन, जो रिपोर्ट हाल ही में आई है उसने सभी को चौंका दिया है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शेन वॉर्न की मौत की वजह छिपाने में थाईलैंड पुलिस का भी हाथ है।

एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि उसे शेन वॉर्न की मौत वाली जगह से एक शक्तिशाली वियाग्रा की बोतल हटाने का आदेश दिया गया था। शेन वॉर्न की मौत मार्च 2022 में थाईलैंड के कोह समुई द्वीप पर ‘लैड्स हॉलिडे’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। अब एक उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उसने वॉर्न के विला से चुपचाप ‘वियाग्रा जेली’ की एक बोतल हटा दी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वॉर्न की मौत को ‘प्राकृतिक कारणों’ से बताया गया था, लेकिन कमरे में कामाग्रा नाम की दवा मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारी की मानें तो उन्हें यह बोतल हटाने का आदेश इसलिए दिया गया था ताकि शेन वॉर्न की मौत से जुड़ा कोई और मामला सामने न आए। थाईलैंड में किए गए पोस्टमार्टम में कहा गया था कि उनकी मौत दिल की कमजोरी के कारण हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण

Indian Team Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल आउट, नोट कीजिए तारीख, समय और वेन्यू

ऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?

भारत में बिग बैश लीग की एंट्री…IPL से पहले खेला जाएगा मैच? इस शहर में हो सकता है पहला मुकाबला

हालांकि, अब उनके कमरे में कामाग्रा नाम की दवा मिलने से मामला और भी ज्यादा पेचीदा हो गया है। थाईलैंड में यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के आसानी से उपलब्ध है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि इसी दवा के सेवन से उनकी मौत हुई होगी। नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया- हमें हमारे वरिष्ठों ने बोतल हटाने का आदेश दिया था। इसका मतलब है कि उन्हें अपने वरिष्ठों से यह आदेश मिला था।

अधिकारी ने आगे कहा- ये आदेश ऊपर से आ रहे थे और मुझे लगता है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। वे नहीं चाहते थे कि उनके राष्ट्रीय नायक की इस तरह मौत हो। वे शेन वॉर्न की छवि बचाना चाहते थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा- इसलिए आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इस बात का कोई जिक्र नहीं था कि उनकी मौत के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं। रिपोर्ट में सिर्फ दिल का दौरा पड़ने का जिक्र किया गया, जबकि कामग्रा की बोतल मिलने की बात छिपाई गई। इस घटना के पीछे की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि कामाग्रा थाईलैंड में अवैध है और इसे नेशनल ड्रग एजेंसी द्वारा भी मान्यता नहीं दी गई है। लेकिन, यह आसानी से उपलब्ध है। यह दवा पुराने पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह टैबलेट, ओरल जेली और लिक्विड जैसे कई रूपों में उपलब्ध है और कभी-कभी यह 7 पाउंड (लगभग 700 रुपये) में भी उपलब्ध होती है। इस दवा के कई खतरनाक साइड इफेक्ट भी हैं।

Big revelation on shane warne death know on whose orders thailand police hid bottle of viagra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 07:24 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Shane Warne
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.